खबर
Top News

पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा: पत्नी ने उसे ही मार डाला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अक्टूबर 2026, 3:23 pm
शेयर करें:
पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा

24 घंटे में दो सनसनीखेज हत्याओं से दहला शहर

हथौड़ी से सिर फोड़ा, साड़ी से गला घोंटकर कर दी हत्या

कत्ल में प्रयुक्त हथौड़ी और साड़ी जब्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जोन-1 में 24 घंटे में हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें हुई। शनिवार रात जहां पोती के सीने में सालों से दबा दर्द फूट पड़ा और उसने बेड टच करने वाले दादा की बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी, वहीं पत्नी ने नशे में आए दिन शंका करते हुए उससे मारपीट करने और सिगरेट से दागने वाले पति को पहले हथौड़ी से हमला कर घायल किया, फिर साड़ी से गला घोंटकर मार डाला।

खास बात यह कि पति धमकी देकर सोया था कि आज रात वह पत्नी और बेटियों को खत्म कर देगा, लेकिन पत्नी ने उसे ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त किया है।

गांधी नगर क्षेत्र के जंबूर्डी में रविवार रात घरेलू हिंसा का ऐसा अंत हुआ, जिसने सबको हिला दिया। पुलिस के मुताबिक संतोष डाबर (45) शराब के नशे में घर पहुंचा था। वह पत्नी सूरजबाई व चारों बेटियों से विवाद करते हुए मारपीट करने लगा।

इसी दौरान उसने धमकी दी कि तुम पांचों कल का सूरज नहीं देख पाओगे। डर के बीच पत्नी ने पहले पास रखी हथौड़ी से उसके सिर पर वार किया। घायल संतोष को भतीजा अस्पताल ले गया, लेकिन घर लौटने के बाद वह फिर पत्नी से विवाद और मारपीट करने लगा।

इस पर सूरजबाई ने साड़ी से उसका गला घोंट दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर सूरजबाई को हिरासत में लिया। बताते हैं अस्पताल में उपचार के बाद उसके सिर पर पट्टी बांधी गई थी, लेकिन नशे की हालत में होने के चलते उसे टिटेनस का इंजेक्शन नहीं लगाया गया था।

दोबारा मारपीट की तो साड़ी से घोंट दिया गला
पूछताछ में सूरजबाई ने पुलिस को बताया कि संतोष को शराब पीने की आदत थी और वह अक्सर नशे में घर लौटकर उस पर चरित्र शंका करते हुए उससे व चारों बेटियों से मारपीट करता था।

कई बार तो उसे जलती सिगरेट से दागता था। शनिवार रात भी मारपीट कर उसे व बेटियों को जान से मारने की धमकी दी, जिसके प्रतिकारस्वरूप उसने हथौड़ी उठाकर पति के सिर पर मार दी।

भतीजे द्वारा अस्पताल ले जाकर मरहम-पट्‌टी कराने के बाद लौटकर वह फिर विवाद करते हुए उसका गला दबाने लगा। सूरजबाई के अनुसार उसे लगा कि संतोष उसे जान से मार देगा। उसने साड़ी से संतोष का गला घोंट दिया।

टीआई अनिल यादव के मुताबिक संतोष डाबर की हत्या के मामले में पत्नी सूरजबाई को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकारी। फिलहाल हत्या में इस्तेमाल वस्तु और घटनाक्रम के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और चोटों की स्थिति का खुलासा होगा।

संबंधित समाचार

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश
Top News

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

3 minutes ago
इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल
Top News

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

7 minutes ago
बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली
Top News

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

10 minutes ago
नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक
Top News

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

12 minutes ago
वोट चोरी का आरोप
Top News

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

17 minutes ago
देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
Top News

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

25 minutes ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

27 minutes ago
खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा
Top News

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

35 minutes ago
कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट
Top News

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

42 minutes ago
बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी
Top News

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

about 1 hour ago
पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी
Top News

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

about 1 hour ago
किसने की अपील
Top News

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

about 1 hour ago
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी
Top News

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

about 1 hour ago
जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार
Indore

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

about 1 hour ago
ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस
Top News

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

about 1 hour ago
ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर
Top News

ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर:पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला

about 1 hour ago
सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान
Top News

सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान:गीत और शॉर्ट फिल्म से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे लोग; पुलिस कमिश्नर ने जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं को किया सम्मानित

about 1 hour ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई

about 1 hour ago
कॉलेज छोड़ा
Top News

कॉलेज छोड़ा:साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा

about 1 hour ago
जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन
Top News

जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन:मौके पर पहुंचे अफसर

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!