लिव-इन का खौफनाक अंत: तलघर में मिलीं दो लाशें; साले की पत्नी के साथ रह रहा था युवक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जिले के ढोढर में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान के तलघर से महिला और पुरुष के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके से सल्फास की गोलियां और सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में दोनों ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।
मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना
मृतकों की पहचान ईश्वरलाल प्रजापत (38), निवासी कलालिया और चंदाबाई, निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है। बताया गया कि निर्माणाधीन मकान का काम देखने पहुंचे मकान मालिक ने तलघर में दोनों के शव पड़े देखे और ढोढर पुलिस चौकी को सूचना दी।
सूचना मिलते ही जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय, रिंगनोद थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद और ढोढर चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जावरा सरकारी अस्पताल भेज दिया।
एक साल से लिव-इन में रह रहे थे
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ईश्वरलाल मकान निर्माण की ठेकेदारी करता था और जिस मकान के तलघर में शव मिले, उसका निर्माण कार्य भी उसी के जिम्मे था। पुलिस के अनुसार, ईश्वरलाल और चंदाबाई के बीच प्रेम संबंध था और दोनों करीब एक साल से लिव-इन में रह रहे थे। उन्होंने ढोढर में किराए का मकान भी ले रखा था।
पुलिस के मुताबिक, चंदाबाई ईश्वरलाल के साले की पत्नी थी। प्रारंभिक जांच और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों ने बुधवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच सल्फास की गोलियां खाई होंगी।
सुसाइड नोट में मौत की जिम्मेदारी खुद ली
मौके से मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है। इसमें दोनों ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
ढोढर चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी ने बताया कि ईश्वरलाल पिछले एक साल से अपने साले की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था। सुसाइड नोट और मौके से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!