खबर
Top News

रंगमंच को पांच दशक देने का सम्मान: राष्ट्रपति इस शख्सियत को नवाजा; धार्मिक नगरी की रंगपरंपरा को मिली राष्ट्रीय पहचान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अगस्त 2026, 11:49 am
शेयर करें:
रंगमंच को पांच दशक देने का सम्मान

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भारतीय रंगमंच को पांच दशक से अधिक समय देने वाले वरिष्ठ रंगकर्मी सतीश दवे को उनके लंबे और उल्लेखनीय नाट्य सफर के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें वर्ष 2024 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। नाट्य निर्देशन के क्षेत्र में दवे के योगदान को मिली यह राष्ट्रीय मान्यता उज्जैन और मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक जगत के लिए गौरव का विषय है।

सतीश दवे ने अपने पांच दशक लंबे रंगमंचीय जीवन में अनेक महत्वपूर्ण नाटकों का निर्देशन किया। उन्होंने रंगमंच को केवल प्रस्तुतियों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि नई पीढ़ी के कलाकारों को प्रशिक्षित कर रंगपरंपरा को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निर्देशन में मंचित नाटकों में सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक मूल्य और मानवीय संवेदनाओं को प्रमुखता मिली।

अनुशासन और समर्पण ने बनाई अलग पहचान
दवे की रंगयात्रा में कला के प्रति अनुशासन और निरंतर समर्पण प्रमुख रहा है। उन्होंने बच्चों से लेकर वयस्कों तक के लिए नाटकों की रचना और निर्देशन किया। उनके चर्चित नाटक ‘जयति पार्श्वनाथ’ का देशभर में एक हजार से अधिक बार मंचन हो चुका है

सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े अमित माथुर के अनुसार, दवे को मिले इस सम्मान पर नाट्य, सामाजिक और सांस्कृतिक जगत से जुड़े संगठनों, कलाकारों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। इस उपलब्धि को उज्जैन की समृद्ध रंगपरंपरा के लिए भी गौरवपूर्ण माना जा रहा है।

कला के साथ अध्ययन का भी व्यापक दायरा
सतीश दवे का जन्म 14 मार्च 1950 को उज्जैन में हुआ। उन्होंने संस्कृत, हिंदी, पुरातत्व और संग्रहालय विज्ञान में एमए किया। इसके अलावा मध्यप्रदेश नाटक लोक कला अकादमी, भोपाल से थिएटर आर्ट्स में डिप्लोमा प्राप्त किया। उन्होंने ललित कला के साथ सुगम और शास्त्रीय गायन का भी प्रशिक्षण लिया।

वर्तमान में वे मध्यप्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा में विजिटिंग फैकल्टी के रूप में जुड़े हुए हैं। दवे ने बीवी कारंत, शांता गांधी, केएन पणिक्कर, हबीब तनवीर, एमके रैना और बंसी कौल जैसे देश के दिग्गज रंगकर्मियों के साथ काम किया है।

मालवा के माच पर किया शोध
दवे ने मालवा की प्रसिद्ध लोकनाट्य परंपरा ‘माच’ और तुलनात्मक रंगमंच पर भी शोध किया है। उनकी पुस्तक ‘रंगमंच सरोकार’ एमए हिंदी के विद्यार्थियों के लिए संदर्भ पुस्तक के रूप में चर्चित रही है।

उन्होंने ‘रंगमंच सरोकार’, ‘मालविकानिमित्रम्’, ‘पर्यावरण की कहानी’, ‘कतरा-कतरा जिंदगी’, ‘एक भूला-सा सेनानी’ और ‘बात का बतंगड़’ सहित कई पुस्तकें लिखी हैं। उनकी कृति ‘गप्पू गोप गपंगुमदास’ भी चर्चित रही है।

पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान
रंगमंच और साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए सतीश दवे को पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं। वर्ष 2023 में उन्हें शिखर सम्मान और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

अब संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार उनके पांच दशक से अधिक लंबे रंगमंचीय सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जुड़ गया है।

राष्ट्रपति के हाथों मिले इस सम्मान से न केवल सतीश दवे की रंगसाधना को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है, बल्कि उज्जैन और मालवा की रंगपरंपरा को भी देश के सांस्कृतिक मानचित्र पर नई मजबूती मिली है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो :  शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव
Top News

देखिए वीडियो :लाठीचार्ज और आंसू गैस; हाईकोर्ट में आज सुनवाई, भारी पुलिस बल तैनात

1 minute ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की टक्कर से बैंक कर्मचारी की मौत; चालक की तलाश कर रही पुलिस

14 minutes ago
बस में तोड़फोड़ करने वालों पर FIR
Top News

बस में तोड़फोड़ करने वालों पर FIR:पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की; हादसे को लेकर ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा

25 minutes ago
देखिए वीडियो: शाही मस्जिद का प्रभावित हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू
Top News

देखिए वीडियो:मुस्लिम समाज ने खुद शुरू किया काम; प्रशासन की अपील के बाद जताई सहमति, इलाके में पुलिस बल तैनात

32 minutes ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल:इलाके में तनाव; कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात, महिला टीआई घायल

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक:इस थीम पर तैयार हो रहे एंट्री गेट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो : शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल
Top News

देखिए वीडियो :पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; टंकी चौराहे पर जुटी भीड़, भारी पुलिस बल तैनात, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

about 2 hours ago
रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

about 16 hours ago
सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

about 18 hours ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

about 18 hours ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

about 18 hours ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 19 hours ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 19 hours ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 19 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 19 hours ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 19 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 20 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 20 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 20 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!