बस में तोड़फोड़ करने वालों पर FIR: पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की; हादसे को लेकर ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजवाड़ा पर रविवार दोपहर पीएम सेवा के तहत संचालित AICTCL की बस से हुए हादसे के बाद बस में तोड़फोड़ करने के मामले में एमजी रोड पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है।
बस हादसे में तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने बस को निशाना बनाया था।
तीन युवकों पर पथराव और तोड़फोड़ का आरोप
एमजी रोड पुलिस ने एमएस कांबिंग कंपनी के सुपरवाइजर तशील की शिकायत पर अभिषेक ठाकुर, विजय यादव और पंकज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शिकायत के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। आरोप है कि इसी दौरान तीनों युवकों ने लोगों को उकसाया और बस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में बस के कांच टूट गए और वाहन को नुकसान पहुंचा।
पुलिस अब घटनास्थल के सीसीटीवी और अन्य वीडियो फुटेज की जांच कर रही है। फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच आगे बढ़ने पर मामले में और नाम जुड़ सकते हैं।
ड्राइवर ने बताया- एक्सीलेटर दबने से आगे बढ़ी बस
बस हादसे के बाद पुलिस ने ड्राइवर धनराज गांगले को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। प्रारंभिक पूछताछ में ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि बस खड़ी करने के दौरान उसने हैंडब्रेक नहीं लगाया था।
इसी दौरान ऑटोमेटिक बस का एक्सीलेटर दब गया और बस आगे बढ़ गई। हादसे में छोटू उर्फ गणेश और जितेंद्र शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं राधेश्याम का इलाज जारी है। हादसे को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!