खबर
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक: इस थीम पर तैयार हो रहे एंट्री गेट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 सितंबर 2026, 11:19 am
शेयर करें:
भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होने वाले T20 मुकाबले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मैच से पहले स्टेडियम को नया और आकर्षक रूप देने का काम शुरू कर दिया गया है।

किले जैसी भव्य थीम देखने को मिलेगी
इस बार दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करते ही किले जैसी भव्य थीम देखने को मिलेगी। एंट्री गेट को इसी थीम पर तैयार किया जा रहा है और इसके डिजाइन व रंग-रूप को अंतिम रूप देने का काम जारी है।

किले की थीम में नजर आएगा एंट्री गेट
होलकर स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार को किले की तर्ज पर सजाया जा रहा है। गेट के डिजाइन में किले जैसी संरचना और रंग-रूप को शामिल किया जा रहा है। मैच के दिन क्रिकेट फैंस के लिए यह नया लुक आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है।

स्टेडियम के अंदर भी चल रहा काम
सिर्फ एंट्री गेट ही नहीं, बल्कि स्टेडियम के अंदर भी मरम्मत और व्यवस्थाओं से जुड़े काम शुरू कर दिए गए हैं। अलग-अलग हिस्सों में जरूरी सुधार किए जा रहे हैं। VIP दर्शकों के लिए विशेष मंच तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा मैच से पहले बैठने, प्रवेश और अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

2 घंटे 20 मिनट में सामान्य टिकट SOLD OUT
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शुक्रवार सुबह 6 बजे ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हुई और महज 2 घंटे 20 मिनट में सामान्य टिकट SOLD OUT हो गए।

सबसे पहले ईस्ट गैलरी की टिकटें खत्म हुईं। इसके बाद वेस्ट गैलरी और पवेलियन की टिकटों की बिक्री भी तेजी से हुई। टिकटों की तेज बिक्री से मुकाबले को लेकर फैंस की दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

होलकर स्टेडियम का क्रिकेट से पुराना रिश्ता
होलकर स्टेडियम का इतिहास इंदौर के क्रिकेट प्रेम और होलकर राजवंश से जुड़ा हुआ है। स्टेडियम के लिए जमीन होलकर राजवंश की ओर से दी गई थी। होलकर राजवंश ने क्रिकेट को बढ़ावा दिया और इसी दौर में होलकर क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी में खेलती थी।

होलकर टीम ने रणजी ट्रॉफी के 10 सीजन में हिस्सा लिया और 8 बार फाइनल तक पहुंची। इनमें टीम ने 4 बार खिताब अपने नाम किया। स्टेडियम के कुछ हिस्सों में पहले पुराना क्रिकेट मैदान मौजूद था, जहां होलकर क्रिकेट टीम ने 3 रणजी ट्रॉफी खिताब जीते थे।

नायडू से लेकर मुश्ताक अली तक की यादें
इस मैदान पर भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी खेल चुके हैं। इनमें सीके नायडू और मुश्ताक अली जैसे नाम शामिल हैं। स्टेडियम के अलग-अलग हिस्सों का नामकरण भी क्रिकेट और खेल जगत की बड़ी हस्तियों की याद में किया गया है।

2011 में पवेलियन, ड्रेसिंग रूम और स्टैंड के नामकरण के लिए समिति गठित की गई थी। समिति की सिफारिशों के आधार पर स्टेडियम के विभिन्न हिस्सों का नामकरण किया गया।

दिग्गज खिलाड़ियों के नाम पर हैं स्टैंड और ड्रेसिंग रूम
स्टेडियम में ग्वालियर राज्य के महाराजा माधव राव सिंधिया के नाम पर प्रेस बॉक्स है। पवेलियन के नाम कर्नल सीके नायडू और कप्तान मुश्ताक अली के नाम पर रखे गए हैं।

वहीं ड्रेसिंग रूम का नाम भारतीय क्रिकेट के दिग्गज मंसूर अली खान पटौदी और राहुल द्रविड़ के नाम पर है। स्टेडियम के गेट्स में से कुछ का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी के नाम पर रखा गया है।

इसके अलावा विजय हजारे, अजीत वाडेकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले जैसे दिग्गजों के नाम पर स्टैंड बनाए गए हैं।

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले स्टेडियम की तैयारियां जिस तेजी से चल रही हैं, उससे मैच के दिन क्रिकेट फैंस को न केवल रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, बल्कि होलकर स्टेडियम का नया रॉयल लुक भी आकर्षण का हिस्सा रहेगा।

संबंधित समाचार

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल:इलाके में तनाव; कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात, महिला टीआई घायल

3 minutes ago
देखिए वीडियो : शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल
Top News

देखिए वीडियो :पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; टंकी चौराहे पर जुटी भीड़, भारी पुलिस बल तैनात, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

about 1 hour ago
रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

about 15 hours ago
सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

about 17 hours ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

about 17 hours ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

about 17 hours ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 18 hours ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 18 hours ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 18 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 18 hours ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 18 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 19 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 19 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 19 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 19 hours ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 19 hours ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

about 19 hours ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 19 hours ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!