देखिए वीडियो : शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल: पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; टंकी चौराहे पर जुटी भीड़, भारी पुलिस बल तैनात, आज हाईकोर्ट में सुनवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ के लिए सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने के विरोध में सोमवार सुबह प्रदर्शन उग्र हो गया। मुस्लिम समाज के कुछ लोग टंकी चौराहे पर बड़ी संख्या में जुट गए। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया, जबकि कुछ लोगों ने मस्जिद परिसर में जाने की कोशिश भी की।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बावजूद कुछ युवक पुलिस पर पथराव करते रहे। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
पुलिस ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़े
प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लगातार आंसू गैस के गोले छोड़े। अब तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की जानकारी सामने आई है।
दोबारा पथराव शुरू
उज्जैन में दोबारा पथराव शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने में जुटी है।
महिलाओं के प्रदर्शन के दौरान महिला टीआई घायल
विरोध प्रदर्शन में महिलाओं के शामिल होने के बाद पुलिस ने उन्हें मौके से हटाने की कोशिश की। इसी दौरान क्राइम ब्रांच में पदस्थ टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट लग गई।
पुलिस के मुताबिक, कुछ महिलाएं आगे बढ़ रही थीं। महिला पुलिस बल उन्हें सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए चादर की आड़ में मौजूद महिलाओं के बीच पहुंचा। इसी दौरान चादर के कोने से टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में कट लग गया।
चोट के बाद उनके हाथ में पट्टी बांधी गई और फर्स्ट एड दिया गया। पुलिस के अनुसार, किसी महिला को चोट नहीं आई और सभी महिलाएं सुरक्षित हैं।
टीआई पुष्पा पांचाल ने बताया कि महिलाओं को हटाने के दौरान चादर के कोने से उनका हाथ कट गया। उन्होंने कहा कि उन्हें फर्स्ट एड दे दिया गया है और यह लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी का हिस्सा है।
महिलाओं ने किया चक्काजाम
शाही मस्जिद को हटाने के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने नाका नंबर-5 पर चक्काजाम भी किया। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को हटाकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया।
मस्जिद के पास पथराव का वीडियो सामने आया
शाही मस्जिद के पास पुलिस पर पथराव करते युवकों के वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में कुछ युवक पुलिस की ओर पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को पीछे हटाने की कोशिश करती नजर आई।
शहर काजी ने कहा- मस्जिद का मसला हल हो चुका है, अफवाहों पर ध्यान न दें
उज्जैन में शादी मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर शहर काजी खलीर्कुरहमान ने कहा कि मस्जिद का मसला रात में ही हल हो चुका है। समाज के लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।
बिना वजह बाजार में न खड़े हो और वहां न जाएं। ऐसी कोई बात नहीं है जिसके पीछे हम वहां जाएं। जिस बात के लिए वादा हुआ है वो काम पूरा होना है। वो लोग अपने काम को कर रहे हैं। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। अफवाहों की वजह से घर से बाहर न निकलें।
900 मीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा
सिंहस्थ को देखते हुए कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक करीब 900 मीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इसी सड़क चौड़ीकरण की जद में शाही मस्जिद का हिस्सा भी आ रहा है। प्रशासन ने मस्जिद को फिलहाल ग्रीन नेट से ढंक दिया है।
मामले को लेकर सोमवार को हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सुनवाई होनी है। प्रशासन की कार्रवाई और प्रदर्शन के बीच अब हाईकोर्ट की सुनवाई पर सभी की नजर है।
फिलहाल शाही मस्जिद और टंकी चौराहे के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रख रही है।
खबर लगातार अपडेट हो रही है...
संबंधित समाचार

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल:इलाके में तनाव; कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात, महिला टीआई घायल

भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक:इस थीम पर तैयार हो रहे एंट्री गेट

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!