खबर
Top News

देखिए वीडियो: शाही मस्जिद का प्रभावित हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू: मुस्लिम समाज ने खुद शुरू किया काम; प्रशासन की अपील के बाद जताई सहमति, इलाके में पुलिस बल तैनात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 सितंबर 2026, 12:03 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। छत्री चौक क्षेत्र में स्थित मस्जिद के हटाए जाने वाले हिस्से को ग्रीन नेट से ढंक दिया गया है।

प्रशासन के मुताबिक, संबंधित पक्ष की सहमति के बाद मुस्लिम समाज के लोग स्वयं अपने हाथों से प्रभावित हिस्से को हटाने का काम कर रहे हैं।

इससे पहले सोमवार को मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन और तनाव की स्थिति बनी थी। मुस्लिम समुदाय की ओर से उज्जैन-आगर मार्ग पर नाका चौराहे पर चक्काजाम भी किया गया था।

पुलिस और जिला प्रशासन ने समझाइश देकर चक्काजाम खुलवाया। इसके बाद देर रात कलेक्टर रोशन सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों की मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक के बाद प्रभावित हिस्से को स्वयं हटाने पर सहमति बनी।

कलेक्टर ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें
उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा कि वर्ष 2028 में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने को देखते हुए यातायात और अन्य व्यवस्थाओं के लिए निर्माण कार्य चल रहे हैं। मास्टर प्लान के तहत विभिन्न मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है।

कलेक्टर के मुताबिक, इन विकास कार्यों में सभी धर्म और समुदाय के लोग अपनी इच्छा से सहयोग कर रहे हैं। कई लोग स्वयं अपने मकान और धर्मस्थलों का प्रभावित हिस्सा हटा रहे हैं।

इसी क्रम में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का प्रभावित हिस्सा भी मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा स्वयं हटाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

शहर काजी ने वीडियो संदेश जारी कर की शांति की अपील
शहर काजी खलीलुर्रहमान ने भी वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि शाही मस्जिद कमेटी अपने हाथों से मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचने और शहर में शांति बनाए रखने की अपील की।

शहर काजी ने कहा कि शहर अपना है और इसकी हिफाजत की जिम्मेदारी भी सभी की है। उन्होंने लोगों से किसी तरह का माहौल खराब नहीं करने की अपील की।

100 साल से ज्यादा पुरानी होने का दावा
मस्जिद प्रबंधन का दावा है कि शाही मस्जिद 100 साल से अधिक पुरानी है। वहीं, प्रदर्शनकारियों के हवाले से कुछ रिपोर्टों में इसे करीब 600 साल पुरानी बताया गया है।

हालांकि, मस्जिद की वास्तविक ऐतिहासिक उम्र को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। मस्जिद प्रबंधन के अनुसार, 17 मार्च 1925 के सिंधिया राजघराने के समय के दस्तावेज में जमीन अधिग्रहण के बाद मस्जिद के बचे हिस्से को यथावत रखने का उल्लेख है। प्रबंधन का दावा है कि वर्ष 1975 में सड़क और यातायात व्यवस्था के लिए मस्जिद प्रबंधन ने अपनी कुछ जमीन दी थी। इसके अलावा 13 सितंबर 1985 के मध्यप्रदेश शासन के राजपत्र में भी मस्जिद और उसकी नपाई का उल्लेख होने की बात कही गई है।

मस्जिद के आसपास पुलिस की कड़ी सुरक्षा
विवाद के बाद मस्जिद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। भीड़ को जमा होने से रोकने के लिए आसपास की गलियों में बाहरी लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

10 लोगों पर FIR, 5 गिरफ्तार
उज्जैन पुलिस ने शाही मस्जिद विवाद से जुड़े मामले में 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, इनमें बाहर से आए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

प्रशासन की अपील- विकास कार्यों में सहयोग करें
सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन में सड़क, यातायात और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्य चल रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण में प्रभावित लोगों से सहयोग लिया जा रहा है।

शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को लेकर भी प्रशासन और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा के बाद अब संबंधित पक्ष द्वारा स्वयं हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है।

फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा नहीं करने की अपील की गई है।

संबंधित समाचार

करंट लगने से भाजपा नेता की मौत
Top News

करंट लगने से भाजपा नेता की मौत:पोल का सहारा लेते ही लगा जोरदार झटका; महिला भी चपेट में आई, पुलिसकर्मियों ने दिया CPR

less than a minute ago
देखिए वीडियो :  शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव
Top News

देखिए वीडियो :लाठीचार्ज और आंसू गैस; हाईकोर्ट में आज सुनवाई, भारी पुलिस बल तैनात

3 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की टक्कर से बैंक कर्मचारी की मौत; चालक की तलाश कर रही पुलिस

16 minutes ago
बस में तोड़फोड़ करने वालों पर FIR
Top News

बस में तोड़फोड़ करने वालों पर FIR:पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की; हादसे को लेकर ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा

27 minutes ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल:इलाके में तनाव; कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात, महिला टीआई घायल

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक:इस थीम पर तैयार हो रहे एंट्री गेट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो : शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल
Top News

देखिए वीडियो :पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; टंकी चौराहे पर जुटी भीड़, भारी पुलिस बल तैनात, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

about 2 hours ago
रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

about 16 hours ago
सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

about 18 hours ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

about 18 hours ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

about 18 hours ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 19 hours ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 19 hours ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 19 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 19 hours ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 19 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 20 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 20 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 20 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!