खबर
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल: इलाके में तनाव; कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात, महिला टीआई घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 सितंबर 2026, 11:33 am
शेयर करें:
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रही शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के विरोध में सोमवार को उज्जैन में तनाव की स्थिति बन गई। मस्जिद के पास जुटी भीड़ के कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया।

आंसू गैस के गोले छोड़े
स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को पीछे हटाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। विरोध के बीच महिलाओं ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया।

उन्हें हटाने और स्थिति संभालने के दौरान क्राइम ब्रांच की टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट लग गई। पुलिस ने उन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया।

सिंहस्थ के लिए 900 मीटर सड़क का चौड़ीकरण
उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक करीब 900 मीटर सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाली इमारतों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में शाही मस्जिद के कुछ हिस्से को हटाने को लेकर विरोध सामने आया। मस्जिद से जुड़े मामले पर हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सोमवार को सुनवाई भी प्रस्तावित थी, जिसके चलते पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस की नजर बनी हुई थी।

पथराव के बाद आंसू गैस के गोले
शाही मस्जिद के आसपास विरोध के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोबारा पथराव होने के बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

पुलिस के मुताबिक, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए डेढ़ दर्जन से अधिक आंसू गैस के गोले छोड़े गए। मौके पर पुलिस लगातार स्थिति संभालने में जुटी रही।

कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात
तनाव की सूचना मिलने के बाद उज्जैन के अलग-अलग थानों से अतिरिक्त पुलिस बल शाही मस्जिद के आसपास भेजा गया। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

मौके पर IG राकेश गुप्ता, कमिश्नर आशीष सिंह, DIG नवनीत भासेन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और SP प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस की ओर से क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है।

महिलाओं ने सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम
शाही मस्जिद का हिस्सा हटाए जाने के विरोध में महिलाओं ने नाका नंबर-5 के पास सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं के सड़क पर बैठने से यातायात प्रभावित हुआ।

पुलिस और महिला बल ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाने और सड़क से हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान क्राइम ब्रांच टीआई पुष्पा पांचाल घायल हो गईं।

चादर की आड़ में महिलाओं को हटाने पहुंची थी पुलिस
पुलिस के अनुसार, कुछ महिलाएं विरोध के दौरान आगे बढ़ रही थीं। महिला पुलिस बल को सुरक्षा देने और महिलाओं को सुरक्षित तरीके से पीछे हटाने के लिए पुलिसकर्मी चादर की आड़ में मौजूद महिलाओं के बीच पहुंचे।

इसी दौरान चादर के कोने से टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में कट लग गया। चोट के बाद उनके हाथ में पट्टी बांधी गई और फर्स्ट एड दिया गया।

टीआई पुष्पा पांचाल बोलीं- यह पुलिस की ड्यूटी का हिस्सा
घायल टीआई पुष्पा पांचाल ने बताया कि महिलाओं को हटाने के दौरान वे चादर की आड़ में थीं। इसी दौरान चादर के कोने से उनके हाथ में चोट लग गई। उन्होंने कहा कि किसी महिला को चोट नहीं आई और सभी महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें फर्स्ट एड दिया गया है और यह लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी का हिस्सा है।

इलाके में तनाव, पुलिस की निगरानी जारी
पथराव और चक्काजाम के बाद शाही मस्जिद के आसपास तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल लगातार तैनात है और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। पूरे घटनाक्रम में आगे की कार्रवाई पुलिस और प्रशासन की ओर से की जा रही है।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक:इस थीम पर तैयार हो रहे एंट्री गेट

31 minutes ago
देखिए वीडियो : शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल
Top News

देखिए वीडियो :पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; टंकी चौराहे पर जुटी भीड़, भारी पुलिस बल तैनात, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

about 1 hour ago
रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या
Top News

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

about 15 hours ago
सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

about 17 hours ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

about 17 hours ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

about 17 hours ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 18 hours ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 18 hours ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 18 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 18 hours ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 19 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 19 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 19 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 19 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 19 hours ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 19 hours ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

about 19 hours ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 19 hours ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!