आकाशीय बिजली का कहर: महुआ बीनने गई बुआ-भतीजी की मौत; एक महिला गंभीर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
प्रदेश में बदलते मौसम के बीच आकाशीय बिजली एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। पपौंध थाना क्षेत्र के ओदारी गांव में महुआ की डोरी बीनने गई बुआ और उसकी मासूम भतीजी की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
तेज गर्जना के साथ बिजली कड़कने लगी
घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस के अनुसार ओदारी गांव निवासी इत्तोबाई गोंड (50) अपनी 8 वर्षीय भतीजी सफीना सिंह गोंड के साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर महुआ के पेड़ के नीचे महुआ की डोरी बीन रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली कड़कने लगी।
मौके पर ही चली गई दो जिंदगियां
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर बाद आकाशीय बिजली उनके नजदीक गिरी, जिसकी चपेट में आने से इत्तोबाई और सफीना गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद एक अन्य महिला भी बिजली के झटके से गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी
सूचना मिलते ही पपौंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल महिला को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दो दिनों में दूसरी बड़ी घटना
थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण आकाशीय बिजली गिरना पाया गया है। गौरतलब है कि शहडोल जिले में दो दिनों के भीतर आकाशीय बिजली से मौत की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले गोहपारू क्षेत्र में भी एक युवक की बिजली गिरने से जान चली गई थी।
प्रशासन की अपील
लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम, तेज गर्जना और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
संबंधित समाचार

'जेन-जी' की उम्मीद हैं राहुल गांधी:युवाओं को राजनीति से नहीं; जमीनी मुद्दों और समाधान से है सरोकार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:युवती ने युवक पर मारपीट कर सिगरेट से जलाने का लगाया आरोप; कॉमन हॉस्टल में हुई थी पहचान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संतों से लिया आशीर्वाद:इन संतों से की मुलाकात; सिंहस्थ की तैयारियों पर हुई चर्चा

देखिए वीडियो:युवा धर्म संसद में संघ प्रमुख बोले; ‘रिलिजन’ धर्म नहीं, जीवन का अनुशासन', धर्मनगरी में 24 राज्यों से जुटे युवा

MP में मानसून विदाई से पहले फिर बदलेगा मिजाज:इस तारीख तक बारिश-आंधी के आसार; लो प्रेशर और नए सिस्टम से बढ़ सकती है गतिविधि

निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी:महिला की मौत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

दीपोत्सव की सूचना देने निकले कर्मचारी की मौत:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; चालक वाहन छोड़कर फरार

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!