बाढ़ का कहर: 312 छात्र 2 दिन से स्कूल में फंसे; 10 फीट पानी से घिरा आवासीय स्कूल, इस राज्य के 20 शहरों में जलभराव
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में 312 स्कूली छात्र और 10 शिक्षक पिछले दो दिनों से बाढ़ के पानी के बीच स्कूल की इमारत में फंसे हुए हैं।
वहीं उत्तर प्रदेश के 20 शहरों में तेज बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। हिमाचल प्रदेश में भी इस मानसून सीजन में अब तक 187 लोगों की मौत हो चुकी है।
ओडिशा में 10 फीट पानी से घिरा स्कूल
केंद्रपाड़ा जिले के कुलसाही गांव स्थित सरकारी एससी/एसटी आवासीय आश्रम स्कूल में ब्राह्मणी नदी का पानी घुसने से ग्राउंड फ्लोर पूरी तरह जलमग्न हो गया है। स्कूल चारों तरफ से करीब 10 फीट गहरे पानी से घिरा हुआ है।
सुरक्षा के लिहाज से सभी 312 छात्रों को स्कूल की पहली मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल सभी छात्र सुरक्षित हैं।
हालांकि, तेज बहाव के कारण अब तक कोई रेस्क्यू टीम स्कूल तक नहीं पहुंच सकी है। नावों के जरिए राहत पहुंचाने में भी मुश्किल आ रही है।
प्रशासन के अनुसार स्कूल में करीब एक सप्ताह के लिए भोजन की व्यवस्था कर दी गई है। राहत एवं बचाव दल हालात पर नजर बनाए हुए हैं और पानी का बहाव कम होने का इंतजार किया जा रहा है।
यूपी के 20 शहरों में भारी बारिश, घरों और अस्पतालों में घुसा पानी
उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश ने कई जिलों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत 20 शहरों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
संभल में अस्पताल के बाहर तक पानी भर गया है, जबकि कानपुर और उन्नाव में 500 से अधिक घरों में पानी घुसने की जानकारी सामने आई है। कई इलाकों में लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिमाचल में मानसून से अब तक 187 मौतें
हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं का असर लगातार बना हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 30 जून से 16 अगस्त तक 187 लोगों की मौत हो चुकी है।
इनमें 79 मौतें लैंडस्लाइड, बाढ़, डूबने, करंट लगने और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुईं, जबकि 107 लोगों की जान सड़क हादसों में गई।
इस दौरान 294 लोग घायल हुए हैं, जबकि 31 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।लगातार बारिश के चलते तीनों राज्यों में प्रशासन और राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!