खबर
Indore

गुंडे ने चाकू लहराकर फैलाई दहशत: महिलाओं को गाली देने का वीडियो वायरल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जनवरी 2026, 2:32 pm
शेयर करें:
गुंडे ने चाकू लहराकर फैलाई दहशत

पूर्व किराएदार ने निकाली खुन्नस; ऑटो डील कर्मचारी पर चाकू से हमला आंख में गंभीर चोट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सदर बाजार क्षेत्र में बदमाश ने चाकू लहराते हुए दहशत जमकर फैलाई। इलाके में उत्पात मचाते हुए महिलाओं को गालियां दी। हत्या के मामले में कुछ समय पहले ही जेल से छूटा है। खौफ के चलते शिकायतकर्ता सामने आने से डर रहे हैं लेकिन उसकी करतूत का वीडियो वायरल है।

बदमाश सोनू भंगारी निवासी गडराखेड़ी कल रात जूना रिसाला गली नंबर चार में शिव मंदिर (सोनू किराना) के पास चाकू लेकर दहशत फैलाता हुआ कैमरे में कैद हुआ है।

रहवासियों ने बताया सोनू एक हाथ में चाक़ू और दूसरे में लट्ठ लेकर महिलाओं के घऱ के नीचे बैठकर गालियां दे रहा था। चाकूू लहराकर धमका रहा था। लोगों ने उसकी करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोनू हत्या के केस में जमानत पर है।

उसके खौफ के चलते कोई पीड़ित सामने नही आ रहा है। वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचे है। मल्हारगंज एसीपी विवेकसिंह चौहान का कहना है ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बदमाश को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

मकान खाली कराने की रंजिश में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना नौलखा स्टेट बस स्टैंड स्थित प्रशांत होटल के सामने हुई, जहां ऑटो डील कर्मचारी को उसके ही पूर्व किराएदार ने चाकू मार दिया।

गौरव पिता दिनेश मीणा निवासी पवनपुरी कॉलोनी, सपना-संगीता क्षेत्र स्थित एक ऑटो डील की दुकान पर काम करता है। उसने शनिवार रात दुकान मंगल की और दोस्त ऋषभ के साथ बाइक से घर रवाना हुआ। पास में ही उसका पूर्व किराएदार शिव ठाकुर घात लगाए बैठा था।

जैसे ही गौरव बाइक से निकला, शिव ने जानबूझकर उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद जबरन विवाद कर गालियां दी। गौरव ने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी।

इसी बीच गौरव ने किसी को कॉल लगाया, तभी पीछे से शिव ने चाकू से उसकी आंख पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्त ऋषभ उसे लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचा।

65 वर्षीय बुजुर्ग पर कॉलेज गेट के सामने वार... परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग पर चाकू से हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ललित जैन (65) निवासी कर्लक कॉलोनी ने पुलिस को बताया सुगनीदेवी कॉलेज गेट के सामने से पैदल जा रहे थे।

इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात ऑटो रिक्शा चालक ने चाकू से पुट्ठे पर वार किया। कुछ समझ पाते तब तक आरोपी फरार हो चुका था। घायल ललित जैन को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। बताया आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रहे हैं।

पत्नी पर चाकू से किया हमला... हीरा नगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में पति द्वारा पत्नी पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने प्रकरण दर्ज कराया है। वंदना खंडेलवाल निवासी मेघदूत नगर ने पुलिस को बताया पति सुनील खंडेलवाल घर आया और घरेलू झगड़े को लेकर गालियां देने लगा।

विरोध किया तो मारपीट की और सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

8 minutes ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

19 minutes ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

24 minutes ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

26 minutes ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

31 minutes ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

32 minutes ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

35 minutes ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

43 minutes ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 1 hour ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 1 hour ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 1 hour ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 1 hour ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 1 hour ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 1 hour ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 2 hours ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 2 hours ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!