खबर
Top News

कमीशन के फेर में सीएनजी में खेल: एशिया के सबसे बड़े प्लांट में बनने वाली सीएनजी खराब बताकर अफसर निजी कंपनी को बेचकर उसी से खरीद रहे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अप्रैल 2026, 12:57 pm
शेयर करें:
कमीशन के फेर में सीएनजी में खेल

आदित्य शुक्ला 98260-63956 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम द्वारा सीएनजी निर्माण कर उसे निजी कंपनी को बेचा जा रहा है और सिटी बसों में सीएनजी के लिए अवंतिका गैस एजेंसी से अनुबंध किया जा रहा है। जबकि शुरू से ही निगम ने दावा किया था कि वह कचरे से बनने वाली सीएनजी से अपनी बसें चलाएगा, लेकिन अफसरों की अफसरशाही के फेर में कचरे से बनने वाली सीएनजी को खराब बताकर लेना बंद कर दिया गया। जबकि वही सीएनजी अवंतिका गैस एजेंसी से महंगे दाम पर खरीदकर सिटी बसें चलाई जा रही हैं।

नगर निगम और एआईसीटीएसएल में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते अफसर अपनी कमाई के लिए मनमानी कर रहे हैं। निगम अफसरों ने निगम द्वारा स्थापित ट्रेचिंग ग्राउंड में एशिया का सबसे बड़ा कचरे से सीएनजी बनाने के प्लांट से सीएनजी लेना बंद कर निजी अवंतिका गैस एजेंसी से लेना शुरू कर दिया है।

इसके लिए एआईसीटीएसएल में अफसरों और बस ऑपरेटरों ने सुनियोजित खेल रचा, जिसमें बस ऑपरेटरों से कहलवाया कि निगम के प्लांट में बनने वाली सीएनजी खराब है। उसका उपयोग करने से बसों में मेंटेनेंस अधिक निकल रहा है।

बस ऑपरेटरों की इस आपत्ति के बाद अफसरों ने आनन-फानन में अपने प्लांट में बनी सीएनजी लेना बंद कर दिया और अवंतिका गैस एजेंसी से अनुबंध कर सीएनजी लेने लगी। निगम व एआईसीटीएसएल अफसरों ने इस खेल में यह फॉर्मूला भी तैयार कर दिया कि निगम के प्लांट में बनाई जाने वाली सीएनजी अवंतिका गैस एजेंसी को बेची जाए।

इस तरह निगम ने अपनी सीएनजी अवंतिका गैस को बेचना शुुरू कर दिया। तब से लेकर अब तक निगम अपने प्लांट में जो सीएनजी बना रहा है वह अवंतिका गैस एजेंसी को बेची जा रही है और घूम फिरकर वही सीएनजी अवंतिका गैस एजेंसी से सिटी बसों में खरीदकर भरी जा रही है। इससे अफसरों को भारी भरकम राशि कमीशन के रूप में मिलने लगी है।

सुधार के लिए विदेश से मशीन भी मंगवा ली- बताया जाता है कि सिटी बस ऑपरेटरों द्वारा निगम के प्लांट में बनी सीएनजी खराब बताए जाने के बाद तत्कालीन निगमायुक्त ने विदेश से मशीन मंगाने की मंजूरी दी थी, जिससे सीएनजी बेहतर क्वालिटी की बनाई जा सके, वह मशीन आ गई।

सीएनजी की क्वालिटी सुधरकर बेहतर हो गई, लेकिन निगम व एआईसीटीएसएल अफसरों ने अब तक अपने प्लांट की सीएनजी को लेने की कोई योजना नहीं बनाई, जिससे अपनी सीएनजी निजी कंपनी को बेचने वाला निगम वही सीएनजी महंगे दाम पर खरीद रहा है। अफसरों के इस खेल से भले ही निगम को नुकसान हो रहा है, लेकिन अफसरों की कमाई का रास्ता कमीशन के रूप में साफ हो गया है।

अनुबंध कर उपयोग शुरू करेंगे
बस ऑपरेटरों से अनुबंध कर निगम प्लांट में बनने वाली सीएनजी का उपयोग शुरू किया जाएगा। अर्थ जैन, सीईओ एआईसीटीएसएल

…तो कमाई पर लग जाएगा ब्रेक
एआईसीटीएसएल के जिम्मेदार निगम के प्लांट में बनी सीएनजी का उपयोग बसों में करने की जगह अवंतिका गैस एजेंसी से खरीद रहे हैं, जबकि निगम के प्लांट में एक दिन में इतनी सीएनजी बन रही है जिससे करीब पचास बसें चलाई जा सकती हैं, लेकिन अफसर नहीं चाहते कि सीएनजी खरीदी बंद हो। यदि ऐसा हुआ तो उनका कमीशन बंद हो जाएगा और कमाई पर ब्रेक लग जाएगा।

पांच रुपए सस्ती
एआईसीटीएसएल अफसरों से जब बाजार से सीएनजी खरीदी करने के संबंध में जानकारी ली तो उनका कहना है कि अवंतिका गैस एजेंसी से बाजार भाव से पांच रुपए सस्ती कीमत पर सीएनजी खरीदते हैं।

इस तरह अपनी सीएनजी उसे बेचते हैं तो उसका फायदा सीएनजी की कीमत में पांच रुपए कम कर निजी कंपनी निगम को देती है, लेकिन अफसरों और बस ऑपरेटरों की मिलीभगत से रचे गए इस खेल में कोई जिम्मेदार यह देखने वाला नहीं है कि निगम के प्लांट से सीएनजी अवंतिका को बेचकर वही सीएनजी खरीदी के मायने क्या हैं।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 15 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 15 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 15 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 16 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 16 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 16 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 16 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 16 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 16 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 16 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 16 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 16 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 16 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 16 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 16 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 16 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!