खबर
Top News

ड्रग्स का द एंड: ड्रग्स सिंडिकेट सावधान! अब मध्य प्रदेश से ‘सफाया' तय

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अक्टूबर 2026, 2:57 pm
शेयर करें:
ड्रग्स का द एंड

नशे के सौदागरों के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान

31 दिसंबर 2029 के बाद मध्य प्रदेश में नशे के लिए कोई जगह नहीं- भोपाल में गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी घोषणा

नशे की गिरफ्त से आजाद होगा ‘देश का दिल', ड्रग्स मुक्त एमपी

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कल मध्य प्रदेश की धरती से नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक जंग का शंखनाद कर दिया है।

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित भव्य राज्यस्तरीय गोपालक सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने सीधे शब्दों में ऐलान किया कि सरकार ने 31 दिसंबर 2029 तक मध्य प्रदेश को पूरी तरह से नशामुक्त-ड्रग्स फ्री बनाने का कड़ा लक्ष्य तय किया है।

मध्य प्रदेश के दौरे पर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंच से राज्य की माताओं और अभिभावकों को भरोसा दिलाते हुए कहा- मैं देश और प्रदेश की सभी माताओं को यह आश्वस्त करने आया हूं कि 2029 के बाद मध्य प्रदेश में आपके बेटे-बेटियों के लिए नशे के लिए कोई जगह नहीं बचेगी और उनका भविष्य पूरी तरह सुरक्षित और उज्ज्वल होगा।

बनेगा कड़ा एक्शन प्लान, टूटेगा सिंडिकेट...गृहमंत्री ने साफ किया कि इस मिशन को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक कड़े संकल्प के रूप में लिया जा रहा है।

इस लक्ष्य को समय सीमा के भीतर हासिल करने के लिए वह स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर एक अत्यंत बारीक और विस्तृत ‘माइक्रो एक्शन प्लान' तैयार कर रहे हैं।

ड्रग्स निर्माण करने वाली गुप्त फैक्ट्रियों और सप्लाई नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह से सक्रिय किया जा चुका है।

पशुपालकों और सहकारिता को भी मिली सौगात... नशामुक्त मध्य प्रदेश के संकल्प के साथ ही अमित शाह ने इस सम्मेलन में राज्य के विकास से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने ‘श्वेत क्रांति 2.0' का जिक्र करते हुए देशभर के गांवों में 75 हजार नई सहकारी डेयरियां खोलने की बात कही, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा मध्य प्रदेश को मिलेगा।

इस अवसर पर उन्होंने 11 जिलों के करीब 35 हजार गोपालकों की मौजूदगी में गोशालाओं के लिए 101 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की। साथ ही उज्जैन में बनने वाले 255 करोड़ के अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का वर्चुअली भूमिपूजन और भोपाल में नए फर्मेंटेड प्रोडक्ट प्लांट का शिलान्यास भी किया गया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- "हर स्तर पर तेज होंगे प्रयास’... केंद्रीय गृहमंत्री के इस बड़े आह्वान के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

राज्य से ड्रग्स के पूरे सिंडिकेट को उखाड़ फेंकने के लिए हर स्तर पर प्रयास दोगुने कर दिए गए हैं। जिला स्तर पर एक्शन प्लान बनेंगे। प्रदेश की पुलिस पहले से ही नशे के खिलाफ निरंतर कड़े अभियान चला रही है। थाना स्तर पर निगरानी बढ़ाई गई है।

प्रदेश की राजनीति में अमूमन ‘लॉ एंड ऑर्डर' और ‘किसान' दो सबसे बड़े ध्रुव रहे हैं। अमित शाह ने अपने ताजा भोपाल दौरे से इन दोनों ही मोर्चों पर भाजपा के लिए एक नया नैरेटिव सेट कर दिया है।

भेल दशहरा मैदान से नशामुक्त मध्य प्रदेश (2029) का शंखनाद कर शाह ने जहां युवाओं और माता-बहनों के बीच सरकार की छवि को एक ‘रक्षक' के रूप में स्थापित करने की कोशिश की, वहीं 101 करोड़ रुपए की गोशाला सहायता और ‘श्वेत क्रांति 2.0' के ऐलान से ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले पशुपालकों को सीधा आर्थिक संबल दिया है।

इस दोतरफा रणनीति के जरिए भाजपा ने न सिर्फ जमीनी स्तर पर अपनी पैठ को दोबारा री-चार्ज किया है, बल्कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व को दिल्ली दरबार की तरफ से एक मजबूत प्रशासनिक और राजनीतिक हरी झंडी भी दे दी है।

शाह का भोपाल दौरा केवल शासकीय घोषणाओं तक सीमित नहीं था, बल्कि यह मध्य प्रदेश में ‘सामाजिक सुरक्षा' और ‘ग्रामीण अर्थव्यवस्था' के जरिए भाजपा के कोर वोट बैंक को और मजबूत करने का एक सोची-समझा मास्टर स्ट्रोक है।

नशामुक्ति की डेडलाइन देकर शाह ने सीधे तौर पर राज्य के परिवारों, विशेषकर महिला मतदाताओं (साइलेंट वोटर) की सुरक्षा और संवेदना को छुआ है, तो दूसरी तरफ गोपालक सम्मेलन में करोड़ों रुपए की सौगात देकर ग्रामीण और पिछड़ा वर्ग वोट बैंक को साधा है।

राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी चुनावों से पहले ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने और सामाजिक बुराइयों पर प्रहार कर विपक्ष के हाथ से ‘कानून-व्यवस्था' का मुद्दा छीनने की एक बड़ी घेराबंदी माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

1 minute ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

5 minutes ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

6 minutes ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

7 minutes ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

16 minutes ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

21 minutes ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

23 minutes ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

27 minutes ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

38 minutes ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

38 minutes ago
बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा
Top News

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

41 minutes ago
कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ
Top News

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

43 minutes ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

43 minutes ago
अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील
Top News

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

about 1 hour ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

about 1 hour ago
दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर
Top News

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

about 1 hour ago
बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई
Top News

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

about 1 hour ago
एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन
Top News

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

about 1 hour ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 1 hour ago
इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप
Top News

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!