द एमरॉल्ड हाइट्स स्कूल प्रबंधन पर नेशनल शूटर के कॅरियर से खिलवाड़ का आरोप
Khulasa First
संवाददाता

मारपीट की घटना में पीड़ित 10वीं के छात्र को ही शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित कर स्कूल से निकाला
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में एमरॉल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन पर छात्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए स्कूल से निकाले जाने की घटना का खुलास हुआ है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत बाल कल्याण आयोग में दर्ज कराई है। साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, इंदौर कलेक्टर, एसपी और जिला शिक्षा अधिकारी से भी न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित छात्र के अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उसे झूठे आरोपों में फंसाने की कोशिश की। बिना सबूत गंभीर आरोप लगाकर स्कूल से निकाल दिया। पीड़ित छात्र शूटिंग का नेशनल लेवल का खिलाड़ी है, लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा डेढ़ महीने से उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि उसका कॅरियर बर्बाद होने के कगार पर है।
प्रबंधन ने बिना कारण किया टर्मिनेट
पीड़ित छात्र के अभिभावक बालाघाट के रहने वाले हैं। छात्र के पिता साजिद एम. इब्राहिम पिल्लै ने बाल कल्याण समिति में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा एमरॉल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में 10वीं का छात्र है। 27 नवंबर को स्कूल प्रबंधन की तरफ से उन्हें सूचना दी गई कि उनके बेटे ने स्कूल में मारपीट की। लिहाजा उसे टर्मिनेट किया जा रहा है।
जिद पर अड़ा प्रबंधन
शिकायतकर्ता ने बताया 29 नवंबर को उनकी पत्नी स्कूल पहुंची और प्रबंधन से एकतरफा फैसला वापस लेने की गुहार लगाई। प्रबंधन को बताया कि छात्र शूटिंग का खिलाड़ी है। टर्मिनेशन से उसके कॅरियर पर बुरा असर पड़ेगा। लेकिन स्कूल प्रबंधन नहीं माना और जबरन उसे स्कूल से निकाल दिया।
प्राथमिक इलाज तक नहीं कराया
पीड़ित छात्र के मुताबिक उसके साथ हुई मारपीट की घटना के साक्षी स्कूल टीचर्स भी थे, लेकिन किसी ने उसे न्याय दिलाने की जहमत नहीं उठाई। मारपीट में घायल छात्र को प्राथमिक इलाज तक मुहैया नहीं कराया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन ने इंदौर के सरकारी अस्पताल में इलाज कराना चाहा, लेकिन डॉक्टरों ने बिना एफआईआर के इलाज करने से इनकार कर दिया। लिहाजा परिजन उसे लेकर बालाघाट पहुंचे, जहां निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं करा रहा स्कूल प्रबंधन
स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को बताया था कि उनके बेटे ने स्कूल में मारपीट की, लिहाजा उसे टर्मिनेट किया गया। लेकिन छात्र ने अभिभावकों को जो हकीकत बताई वो प्रबंधन के आरोपों के उलट है। छात्र के मुताबिक उसने मारपीट नहीं की, बल्कि उसे पीटा गया।
अभिभावकों ने स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मांग की है। उनका कहना है कि छात्र के साथ 26 से 29 नवंबर के बीच मारपीट की गई, यातनाएं दी गईं। स्कूल परिसर में 1100 कैमरे लगे हैं। फुटेज से पूरी घटना का खुलासा हो जाएगा, लेकिन स्कूल प्रबंधन फुटेज उपलब्ध नहीं करा रहा।
पीड़ित छात्र ने अभिभावकों को बताई हकीकत
साजिद एम. इब्राहिम पिल्लै ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने बेटे से इस मामले में बातचीत की, तो उसने कई सनसनीखेज खुलासे किए। उसने बताया कि 11वीं कक्षा के छात्रों ने उसके साथ 25 और 26 नवंबर को मारपीट की थी, जिसकी शिकायत करने पर भी आरोपी छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विपरीत स्कूल प्रबंधन ने उसे ही सर्द रात में गार्ड रूम के बाहर घंटों खड़े होने की सजा दी। मारपीट और सजा की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!