ड्राइवर ही निकला ठग: शौक पूरे करने के लिए कंपनी का वाहन लेकर हुआ था फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस ने 24 घंटे में धर दबोचा, 12 लाख का माल बरामद
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रक्षाबंधन से पहले फर्स्टक्राई कंपनी के गिफ्ट पार्सल से भरा कमर्शियल वाहन गायब होने के मामले में तिलक नगर पुलिस ने महज 24 घंटे में आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 12 लाख रुपए कीमत का वाहन और उसमें लदे रक्षाबंधन विशेष गिफ्ट पार्सल बरामद किए हैं।
टीआई मनीष लोधा के मुताबिक फरियादी योगेश खंडेलवाल निवासी वैभव लक्ष्मी नगर, खजराना ने 25 अगस्त को पुलिस को बताया कि उनकी मारुति सुजुकी सुपर कैरी सीएनजी वाहन क्रमांक एमपी 09 बीएन 8418 श्रीहरि इंटरप्राइजेज में अटैच है। वाहन को पारस कुशवाह चला रहा था, जो करीब 45 दिन से उनके यहां ड्राइवरी कर रहा था।
23 अगस्त को दोपहर करीब 1.45 बजे वाहन को श्रीहरि इंटरप्राइजेज, श्रीमंगल नगर, बिचौली रोड से सामान लोड कर देवास नाका पहुंचाना था। करीब आधे घंटे बाद वेंडर ने फोन कर बताया कि वाहन अभी तक देवास नाका नहीं पहुंचा। ड्राइवर को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला।
काफी तलाश के बाद भी वाहन और सामान का पता नहीं चला। शिकायत पर तिलक नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले।
इसके बाद 26 अगस्त को स्कीम नंबर 140 से पारस कुशवाह उम्र 26 वर्ष, निवासी लहिया कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से वाहन और उसमें रखे रक्षाबंधन के गिफ्ट पार्सल बरामद कर लिए गए। पूछताछ मंस आरोपी ने बताया कि वह 10वीं तक पढ़ा है और ड्राइवरी करता है।
शौक पूरे करने के लिए उसने वाहन और उसमें लदा सामान ले जाने की योजना बनाई थी। पुलिस अब आरोपी से अन्य थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी और आपराधिक वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
ग्राहकों के फोन आने से बढ़ रही थी परेशानी... कंपनी से जुड़े लोगों के मुताबिक वाहन में रक्षाबंधन पर बहनों और भाइयों द्वारा एक-दूसरे को भेजे जाने वाले उपहारों के पार्सल थे। समय पर डिलीवरी नहीं होने से ग्राहकों के लगातार फोन आ रहे थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पार्सल बरामद हो गए और अब ग्राहकों को उनके ऑर्डर किए गए उपहार समय पर मिल सकेंगे। आरोपी को पकड़ने में एसआई कमल सोलंकी, प्रआर रोशन यादव, रामचंद्र दांगी, भोला, मुज्जफर, अंबिका, आरक्षक कपिल मंडलोई तथा साइबर सेल के प्रवीण चौहान और विनीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!