शादी का सपना रह गया अधूरा: लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद महिला ने दी जान; परिजन ने लगाए आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शिव शक्ति नगर में मंगलवार देर रात 31 वर्षीय प्रियंका चौहान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रियंका पिछले करीब दो साल से पंकज अहिरवार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। परिजन का आरोप है कि प्रियंका पंकज से शादी करना चाहती थी, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
फोन पर हुई बात, कुछ देर बाद मिली फंदे पर
प्रियंका के भाई मयंक चौहान के मुताबिक, मंगलवार रात उनकी पंकज से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने प्रियंका से बात कराने के लिए कहा। कुछ देर बाद पंकज ने फोन कर बताया कि प्रियंका ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया है। दरवाजा तोड़ने पर वह पंखे से चुन्नी के फंदे पर लटकी मिली।
परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। बुधवार सुबह पुलिस ने शव जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पति की मौत के बाद हुई थी युवक से दोस्ती
परिजनों के अनुसार, प्रियंका के पति की करीब चार साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी दोस्ती पंकज से हुई, जो उसके पति का दोस्त था। दोस्ती बढ़ने के बाद दोनों साथ रहने लगे। प्रियंका की सात साल की बेटी भी है, जो फिलहाल अपने मामा के साथ रह रही है।
परिजन ने जांच और कार्रवाई की मांग की
मयंक का आरोप है कि लिव-इन के दौरान दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ। प्रियंका शादी करना चाहती थी, लेकिन पंकज कथित तौर पर इसके लिए तैयार नहीं था। परिजनों ने मामले की जांच कर प्रियंका को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस बोली- तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
सिविल लाइन थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच बयानों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
संबंधित समाचार

बिना लाइसेंस चल रहा बिरयानी सेंटर सील:मसाले और सौंफ में आर्टिफिशियल रंग की आशंका; सैंपल जांच के लिए भेजे

स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग महिला की मौत:एच-1 एन-1 संक्रमण की पुष्टि; परिवार की स्क्रीनिंग नहीं हुई

किन्नर गुरु बदलने के विवाद में बवाल:चाकू-डंडे दिखाकर कार में बैठाकर मारपीट; सीसीटीवी में खुलासा

करोड़ों के फर्जी बिल घोटाले में बड़ा झटका:इंजीनियर और ठेकेदार की जमानत अर्जी कोर्ट ने ठुकराई

सरकारी टीम पर लाठी-डंडों से हमला:बाइक और चाबी भी ले गए; वनकर्मियों से मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

बेकाबू कार गहरी खाई में गिरी:बस को बचाने में पेड़ से टकराई; युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

पाकिस्तान पर भारत की ‘हॉकी स्ट्राइक’:5-3 से हराकर टॉप-8 में एंट्री; हरमनप्रीत-अभिषेक ने दागे 2-2 गोल

शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या:भाई ने दो कर्मचारियों पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में जुटी

कैग की रिपोर्ट में ये रेलवे स्टेशन अव्वल:512 स्टेशनों के ऑडिट में इतने खरे उतरे; कई जगह मिलीं कमियां

‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन:किसानों ने कलेक्ट्रेट घेरा; 3 घंटे इंतजार के बाद गेट पर डाला डेरा

करोड़ों के ऑनलाइन सट्टे का खुलासा:फर्जी फर्मों से खुलवाए बैंक खाते; घर से मिले 2.69 करोड़ कैश और जेवर

खाद लेने की व्यवस्था बदली:घर बैठे किसान जनरेट कर सकेंगे टोकन; 24 घंटे में मिलेगा खाद, ऐप पर मिलेगी पूरी जानकारी

अंडे के ठेले पर विवाद के बाद युवक की हत्या:कोर्ट ने सुनाई परिवार के 5 लोगों को 10-10 साल की सजा; 1.02 लाख रुपए जुर्माना

कार्रवाई करने पहुंची नगर पालिका टीम का विरोध:महिलाओं ने लाठियां तानी; पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

महाकाल की शाही सवारी से पहले मार्ग का कायाकल्प:24 मीटर चौड़ी होगी सड़क; ऐतिहासिक गेट को मिलेगा पुराना स्वरूप

नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी:अकादमी संचालक पर 3 लोगों से पैसे लेने का आरोप; केस दर्ज

प्री-स्कूल में तीन साल की बच्ची से अभद्रता:पिता ने बैग में वॉइस रिकॉर्डर रखकर भेजा; टीचर के अपशब्दों की रिकॉर्डिंग मिली, एफआईआर दर्ज

मंदिर में सात घंटे श्रद्धालुओं की एंट्री बंद:नई चांदी की जलाधारी होगी स्थापित; सुबह 10 बजे तक ही भातपूजन

श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पलटी:पेड़ से टकराकर हुआ हादसा; आठ घायल, एक गंभीर

ई-स्कूटी में धमाका:10 दिन पहले खरीदी थी; मां-बेटी झुलसीं, घर में लगी आग, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!