पदमुक्त शिक्षिका ने प्राचार्य को भ्रष्टाचारी करार दिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दमोह।
पटेरा शासकीय एक्सीलेंस स्कूल में 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्राचार्य वंदना गुप्ता ने वर्तमान प्रभारी प्राचार्य कमलेश शर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। बच्चों को संबोधित करते हुए आरोपों का वीडियो शनिवार रात सोशल मीडिया पर सामने आया। वर्तमान प्रभारी प्राचार्य ने आरोपों पर आपत्ति जताते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने करीब पांच दिन पहले उच्च माध्यमिक शिक्षक कमलेश शर्मा को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया था। आदेश में पूर्व प्राचार्य की कार्यशैली को विवादित बताते हुए कुछ प्रशासनिक और विभागीय कार्यों में लापरवाही का उल्लेख किया गया है।
वीडियो में पूर्व प्राचार्य वंदना गुप्ता बच्चों से कह रही हैं कि अमर शहीदों ने आजादी दिलाई है, लेकिन आज के भ्रष्टाचारी देश को मिटा रहे हैं। उन्होंने छात्रों से कहा, 'आप लोग इतनी मन लगाकर पढ़ाई करें कि प्राचार्य कमलेश शर्मा जैसी भ्रष्टाचार करने की जरूरत ना पड़े, जो अपने ही सीनियर को ओवरटेक करके पैसा देकर प्राचार्य बन गए।'
उनके इतना कहते ही बच्चों ने तालियां बजा दीं, क्योंकि वे बात समझ नहीं पाए। अन्य शिक्षकों ने तुरंत हस्तक्षेप कर बच्चों को तालियां बजाने से रोका।
संबंधित समाचार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू

युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान; शादी की बात पर अलग समाज का हवाला देकर मुकरा, रुपये लौटाने से भी किया इनकार

सवालों से बचने के लिए पुलिस का सहारा:सम्मान लेकर लौटे महापौर; न्याय मांगने पहुंचे पीड़ितों को थाने में बैठाया

सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी:विवाह सीजन में खरीदारी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर

जीतू पटवारी और चिंटू चौकसे के झूठ का वृद्धा गंगाबाई ने किया खुलासा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की थी 2.20 लाख रुपए की तत्काल मदद

स्काडा सिस्टम बंद करके जांच का खेल:खेतों तक नहीं पहुंचा पानी; ठेकेदार कंपनी को बचाने के लिए लीकेज खोज रहा एनवीडीए

वीडियो देखिये, नशेड़ियों के उत्पात ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल:नशे में उत्पात मचाने वालों के हौसले बुलंद; आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता

चाकू से हमला कर कान काटने वाले बदमाश गिरफ्तार:दो घंटे क्षेत्राधिकार के फेर में उलझी रही पुलिस; हत्या के दो मामलों में जमानत पर है मुख्य हमलावर

70 हजार का होटल बिल:40 हजार के लिए रिश्तेदारों के चक्कर; रिश्तों और कर्ज के जाल में उलझी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी का दर्दनाक अंत

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री का बेंगलुरु दौरा:खुद टिकट लेकर मेट्रो में बैठे; वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, इतने करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात

तीन थाना क्षेत्रों में ब्राउन शुगर:गांजा चरस जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

अपने अभिन्न मित्र को इस अंदाज में दी मंत्री ने बधाई:सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की

भ्रष्टाचारियों के लिए बुरा सपना... डॉ. राजेश सहाय:नींद हुई हराम; घूसखोरी से पहले कांप रहे हाथ

क्या फिर सक्रिय राजनीति की ओर बढ़ रहे मंत्री पुत्र:पिता की विधानसभा में संभाल रहे मोर्चा; केंद्रीय मंत्री और परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने इतने करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की

मौत से पहले आर्थिक मदद के लिए रातभर फोन करते रहे इंजीनियर:होटल के पीछे इस हालत में मिले; राजधानी के किस शख्स का नाम आया सामने

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के समर्थन में हाईवे जाम:विरोध करने वालों को लाठी-जूतों से स्वागत की चेतावनी; भगवान श्रीकृष्ण पर कथित बयान को लेकर यादव महासभा और समर्थक आमने-सामने
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!