खबर
Madhya Pradesh

युवक-युवती की मौत बनती जा रही रहस्यमयी: फ्लायओवर से 40 फीट नीचे मिले दोनों के शव; बाइक पुल पर 100 मीटर आगे मिली, वाहन लेकर चले गए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जून 2026, 6:05 pm
शेयर करें:
युवक-युवती की मौत बनती जा रही रहस्यमयी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
बाणगंगा थाना क्षेत्र के लवकुश चौराहा फ्लायओवर पर नौ दिन पहले हुई युवक-युवती की मौत अब साधारण सड़क हादसे से आगे बढ़कर रहस्यमयी बनती जा रही है। प्रारंभिक जांच में इसे दुर्घटना माना गया था, लेकिन अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज और मृतकों के दोस्तों के विरोधाभासी बयानों ने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला दिया है। पुलिस अब हर पहलू से जांच कर रही है।

फ्लायओवर से 40 फीट नीचे मिले शव
पुलिस के अनुसार 21 जून की देर रात करीब 3 बजे 18 वर्षीय प्रसिद्ध यादव और 20 वर्षीय जिया मंडल की लवकुश चौराहे के फ्लायओवर से करीब 40 फीट नीचे गिरने से मौत हो गई थी। दोनों के शव पुल के नीचे मिले, जबकि उनकी बाइक फ्लायओवर पर घटना स्थल से लगभग 100 मीटर आगे खड़ी मिली। सबसे बड़ा सवाल यह है कि करीब चार फीट ऊंची डिवाइडर/रेलिंग होने के बावजूद दोनों फ्लायओवर से नीचे कैसे गिरे।

दोस्तों के साथ निकले थे घूमने
जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध यादव अपने दोस्त करण गुर्जर, हिमानी, नम्रता और जिया मंडल के साथ देर रात सुपर कॉरिडोर घूमने निकला था। लौटते समय प्रसिद्ध ने करण की जावा बाइक लेकर जिया को पीछे बैठाया, जबकि बाकी दोस्त दूसरे वाहन से पीछे आ रहे थे। कुछ ही देर बाद दोनों फ्लायओवर के नीचे मृत मिले।

सीसीटीवी फुटेज ने बढ़ाया संदेह
जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बाइक फिसलने या घटना होने के करीब 22 सेकंड बाद प्रसिद्ध के दोस्त मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने नीचे झांककर दोनों की तलाश करने या मदद करने के बजाय सड़क पर खड़ी बाइक उठाई और वहां से निकल गए। इसी तथ्य ने पुलिस के संदेह को और गहरा कर दिया है।

दोस्तों के बयान भी मेल नहीं खाए
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में करण गुर्जर, हिमानी और नम्रता ने पुलिस को अलग-अलग बयान दिए। किसी ने खुद को घटना स्थल से कई किलोमीटर दूर बताया तो किसी ने अलग कहानी सुनाई। लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उनके बयानों और घटनाक्रम में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने पूछताछ और तेज कर दी है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
शुरुआत में इसे सामान्य सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन मृतक प्रसिद्ध यादव के परिजनों द्वारा उठाए गए सवालों और नए तथ्यों के सामने आने के बाद बाणगंगा पुलिस अब दुर्घटना, लापरवाही और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

22 minutes ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

36 minutes ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 2 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 2 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 2 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 2 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 3 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 3 hours ago
देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश
Top News

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 3 hours ago
इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल
Top News

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

about 3 hours ago
नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक
Top News

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
Top News

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

about 3 hours ago
पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी
Top News

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

about 4 hours ago
किसने की अपील
Top News

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

about 4 hours ago
ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर
Top News

ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर:पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला

about 4 hours ago
सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान
Top News

सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान:गीत और शॉर्ट फिल्म से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे लोग; पुलिस कमिश्नर ने जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं को किया सम्मानित

about 4 hours ago
कॉलेज छोड़ा
Top News

कॉलेज छोड़ा:साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा

about 4 hours ago
भाजपा नेता ने की आत्महत्या
Top News

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:दुकान में लगाई फांसी; सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!