गोलीकांड को अंजाम देने वाले बदमाश धराए, भागते समय एक का टूटा हाथ: तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग अभिरक्षा में: पिस्टल, बुलेट, थार व एक्टिवा जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
चंदन नगर के ग्रीन पार्क इलाके में पुराने विवाद और पिटाई का बदला लेने के लिए युवक पर पिस्टल से फायर करने वाले बदमाशों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोच लिया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार और एक विधि विरुद्ध बालक को संरक्षण में लिया गया है। इस दौरान एक आरोपी के भागने की कोशिश में हाथ टूट गए।
टीआई तिलक करोले के मुताबिक घटना 1 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे ग्रीन पार्क कॉलोनी में डॉक्टर फारूखी के मकान के सामने हुई थी। फरियादी मोहम्मद समीर खान साथी के साथ एक्टिवा से जा रहा था। आरोपी पीछा करते हुए पहुंचे। पुराने विवाद और समझौते को लेकर रोककर धमकाया। इसी दौरान मोनू उर्फ मुसेफ ने पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। अचानक फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए चंदन नगर पुलिस ने तत्काल अलग-अलग टीमें सक्रिय कर दीं। मुखबिर तंत्र के साथ तकनीकी विश्लेषण और संदिग्धों की गतिविधियों की निगरानी शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले और कुछ ही घंटों में तीनों आरोपी मोनू उर्फ मुसेफ, दानिश उर्फ फाइव स्टार और अल्फाइज पुलिस की गिरफ्त में आ गए। वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया।
पुलिस ने आरोपी मोनू उर्फ मुसेफ के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल देशी पिस्टल और बुलेट बरामद हुई। घटनास्थल की जांच में खाली खोखा भी मिला। दानिश उर्फ फाइव स्टार के कब्जे से घटना में इस्तेमाल ब्लैक कलर की थार वहीं अल्फाइज के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा जब्त की।
पिस्टल कहां से आई, इसकी जांच जारी
इधर खुलासा फर्स्ट को सूत्रों से जानकारी लगी है दानिश उर्फ फाइव स्टार को पिस्टल का शौक है उसके पास 4-5 पिस्टल है। आए दिन कॉलोनी में पिस्टल से धमकाता था। घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी उसी की थी। पुलिस आरोपियों से जब्त पिस्टल कहां से खरीदी गई, किसने उपलब्ध कराई और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं, इसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल और तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
लक्की ने साथियों के साथ की थी मारपीट
घटना दिनांक को समीर के साथी लक्की शेख का विवाद मोनू उर्फ मुसेफ, दानिश उर्फ फाइव स्टार और अल्फाइज से हुआ था तब लक्की ने साथियों के साथ मिलकर इनकी पिटाई कर डाली थी। बदला लेने की नीयत से मोनू, दानिश और अल्फाइज कार और एक्टिवा से आए और समीर और लक्की पर फायर किया था। पुलिस ने समीर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 296(a), 3(5) और 351(3) में केस दर्ज किया है वही दूसरे पक्ष की और से लक्की और अन्य के खिलाफ भी मारपीट का केस दर्ज किया हैं।
ग्रीन पार्क में पिटाई का बदला लेने के लिए की थी फायरिंग
तीनों पर पहले से केस
प्रारंभिक जांच में सामने आया मोनू उर्फ मुसेफ के खिलाफ पहले से 6, दानिश उर्फ फाइव स्टार के खिलाफ 4 और अल्फाइज के खिलाफ 1 अपराध दर्ज है। तीनों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर बाउंड ओवर भी किया जा चुका है। इसके बावजूद आरोपियों ने फायरिंग को अंजाम दिया।
संबंधित समाचार

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

पोती ने की 75 वर्षीय दादा की हत्या:क्रिकेट बैट से सिर पर किया हमला; पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!