खबर
Top News

राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश: सोने की चेन लूटने की कोशिश; पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी दर्ज कर दिया केस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अक्टूबर 2026, 3:26 pm
शेयर करें:
राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश

डंडे और चप्पलों से पीटा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि एक ज्वेलर्स को पेट्रोल पंप पर घेरकर पीटा, फिर उसकी ही कार में अपनी दुकान पर ले गए, जहां डंडे व चप्पलों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित की सोने की चेन लूटने की कोशिश की और पुराने आपराधिक मामले में कोर्ट में राजीनामा नहीं करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। इस घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांधी नगर पुलिस ने शुरुआत में साधारण धाराओं में केस दर्ज कर मामले को हलका करने का प्रयास किया। बाद में धाराएं बढ़ाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर भी मुकदमा दर्ज कर दिया।

पीड़ित ने टीआई अनिल यादव पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को गुमराह करने और आरोपियों से साठगांठ के आरोप लगाए हैं। फरियादी द्वारा जल्द पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से शिकायत करने के साथ ही कोर्ट में परिवाद दायर किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार कालानी नगर निवासी गोविंद पिता कमल सोनी की सोने-चांदी की दुकान है। गोविंद के मुताबिक वे अपनी कार से देपालपुर जा रहे थे। इसी दौरान गांधी नगर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के लिए रुके, तभी आरोपी लक्की शुक्ला, अंतिम शुक्ला, विष्णु शुक्ला, शिव विंजवा और उनके अन्य साथी आ गए।

आरोपियों ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। गोविंद ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्हें उनकी ही कार में बैठाकर शुक्ला पान की दुकान पर ले गए, जहां लक्की शुक्ला ने कार में रखा डंडा उनके सिर पर मार दिया। इसके बाद शिव विंजवा, अंतिम शुक्ला और विष्णु शुक्ला ने चप्पलों से पीटा।

हमलावर ऋतिक अग्निहोत्री ने गला दबा दिया और थप्पड़ मारे। पुलिस ने उसका एफआईआर में नाम नहीं लिखा। जांच में नाम बढ़ाने की बात कही है। आरोपियों ने उनकी सोने की चेन लूटने की कोशिश भी की। इस दौरान साथी कमलेश रंवाडिया और हितेश बैस ने बीच-बचाव किया।

पीड़ित के साथी कमलेश रंवाडिया ने बताया अंतिम शुक्ला और लक्की शुक्ला से कुछ समय पहले विवाद हुआ था। उस मामले में एरोड्रम पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश रखे हुए थे।

कमलेश के मुताबिक वे लोग आरोपियों के इलाके में कार में गैस भरवा रहे थे, तभी बदमाशों ने हमला कर दिया और गोविंद को कार में डालकर ले जाने के बाद धमकी दी कि पुराने मामले में कोर्ट में राजीनामा नहीं किया तो जान से खत्म कर देंगे।

कमलेश के अनुसार फरियादी शिकायत करने गांधी नगर थाने पहुंचे तो टीआई अनिल यादव ने आरोपियों के खिलाफ शुरुआत में साधारण धाराओं में केस दर्ज कर मामले को हलका करने का प्रयास किया। वरिष्ठ अधिकारियों के कहने पर धाराएं बढ़ाईं, लेकिन नियमानुसार वे धाराएं नहीं लगाईं, जो लगना चाहिए।

आरोप है कि पुलिस ने साठगांठ कर लक्की पिता यज्ञशंकर शुक्ला (29) निवासी स्पेशल गांधी नगर की शिकायत पर गोविंद उर्फ पप्पू, हितेश बैस, कमलेश उर्फ कम्मू व अन्य पर केस दर्ज कर दिया।

पुलिस कमिश्नर से शिकायत व कोर्ट में परिवाद की तैयारी
गोविंद सोनी ने बताया गांधी नगर पुलिस ने लक्की शुक्ला, अंतिम शुक्ला, विष्णु शुक्ला, शिव विंजवा और अन्य के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया, लेकिन अपरहरण व लूट जैसी घटना के बावजूद धाराओं में जादूगरी कर दी।

इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से करने के बाद गांधी नगर पुलिस के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर करेंगे। आरोपी अंतिम शुक्ला बजरंग दल का कार्यकर्ता है, जिसके चलते आरोपियों को दल का संरक्षण है। पुलिस इसी कारण उन पर हाथ डालने से बच रही है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग
Top News

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

4 minutes ago
लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल
Top News

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

15 minutes ago
पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब
Top News

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

18 minutes ago
विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

20 minutes ago
हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
Top News

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

25 minutes ago
वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम
Top News

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

28 minutes ago
कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट
Top News

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश

29 minutes ago
महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोपों से प्रशासन घिरा
Top News

महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोपों से प्रशासन घिरा:लालबाग लाइफ की विकास अनुज्ञा निरस्त

about 1 hour ago
करवाचौथ पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या
Top News

करवाचौथ पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या:मूसली से सिर पर किए कई वार; 2010 में किया था प्रेम विवाह

about 1 hour ago
आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए
Top News

आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए:रिपोर्ट के बाद करेंगे कार्रवाई

about 1 hour ago
दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार
Top News

दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार:लोकायुक्त की कार्रवाई; लोकायुक्त की गिरफ्त में निगम का सब इंजीनियर और पटवारी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये,  चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार
Top News

वीडियो देखिये, चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार:बोले- डिबेट का भी एक स्तर होता है; यह सोचना पड़ता है कि किससे डिबेट करनी है

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; वन्यजीव संरक्षण पर हुई चर्चा

about 1 hour ago
MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा
Top News

MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा:वीडियो जारी कर कहा- 20 साल से रिश्ते में हूं; अब उनके घर जाऊंगी, मंत्री ने आरोप नकारे

about 2 hours ago
स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवॉल को लेकर विवाद
Top News

स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवॉल को लेकर विवाद:विरोध में सड़क पर उतरे छात्र; निर्माण तोड़ा

about 2 hours ago
बिजली बिल वसूली करने गई टीम पर हमला
Top News

बिजली बिल वसूली करने गई टीम पर हमला:कर्मचारियों को घसीट-घसीटकर पीटा; किसान और बेटे के खिलाफ केस दर्ज

about 2 hours ago
गलत पार्किंग पर कार्रवाई
Top News

गलत पार्किंग पर कार्रवाई:धुआं छोड़ता ऑटो जब्त; करवा चौथ पर संदेश- गिफ्ट नहीं, हेलमेट और सीट बेल्ट का वादा लें पतियों से

about 2 hours ago
‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Top News

‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए; महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

about 2 hours ago
आजीवन कारावास से दंडित आरोपी धराया
Top News

आजीवन कारावास से दंडित आरोपी धराया:चोरी की विवेचना में पुलिस को मिली सफलता

about 2 hours ago
देवास के सोनकच्छ से शुरू हुई फिरोज के प्रॉपर्टी साम्राज्य की कहानी
Top News

देवास के सोनकच्छ से शुरू हुई फिरोज के प्रॉपर्टी साम्राज्य की कहानी:पहले बड़ा सौदा पटने पर मिला था 8-12 करोड़ का कमीशन; 30 हेक्टेयर के कपारो सौदे में रेलवे से एनओसी कराने का मामला

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!