लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल: 3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में आधी रात को लग्जरी कारों से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वीडियो में कुछ युवक तेज रफ्तार कारों के दरवाजों से लटककर कर्कश आवाज में हॉर्न बजाते और सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते नजर आए।
मामले में पुलिस ने पांच वाहनों के मालिकों और चालकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं, कार्रवाई के दौरान तीन गाड़ियों को जब्त किया गया है। यह मामला घमापुर से भानतलैया के बीच का बताया जा रहा है। सार्वजनिक सड़क पर इस तरह की गतिविधियों से दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 12 सेकेंड का वीडियो
पुलिस के मुताबिक, 28 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर करीब 12 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ लग्जरी कारें तेज गति से चलती दिखाई दे रही थीं। कारों में सवार युवक दरवाजों से लटककर तेज हॉर्न बजा रहे थे और लापरवाही से वाहन चला रहे थे।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी जांच शुरू की। वीडियो में दिखाई दे रहे स्थान की पहचान करने के लिए आसपास की दुकानों से जानकारी जुटाई गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पता चला कि यह घटना बेलबाग थाना क्षेत्र की है।
पांच वाहनों के मालिकों और चालकों पर FIR
वीडियो की पड़ताल के बाद बेलबाग थाना पुलिस ने पांच वाहनों के मालिकों और चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66(1)/192(1) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई में मारुति फ्रॉन्क्स, थार, स्विफ्ट और टोयोटा फॉर्च्यूनर समेत पांच वाहन शामिल हैं। इनमें से तीन गाड़ियों को जब्त किया गया है।
दो फ्रॉन्क्स और थार जब्त
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में अभिजीत जाट की मारुति फ्रॉन्क्स, मीनाक्षी जाट की काले रंग की थार और श्रीराम जाट की दूसरी मारुति फ्रॉन्क्स शामिल हैं। पुलिस ने इन तीनों वाहनों को जब्त किया है। इसके अलावा स्विफ्ट और फॉर्च्यूनर भी मामले में शामिल हैं।
एसपी बोले- स्टंट से राहगीरों की जान को भी खतरा
जबलपुर के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कहा कि तेज रफ्तार कार के दरवाजे पर लटककर स्टंट करना बेहद खतरनाक है। इससे न केवल स्टंट करने वाले युवाओं की जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों और वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
एसपी ने नागरिकों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सार्वजनिक सड़कों पर तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने से बचने की अपील की है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सड़क पर दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ जबलपुर पुलिस नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करेगी।
संबंधित समाचार

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश

महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोपों से प्रशासन घिरा:लालबाग लाइफ की विकास अनुज्ञा निरस्त

करवाचौथ पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या:मूसली से सिर पर किए कई वार; 2010 में किया था प्रेम विवाह

आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए:रिपोर्ट के बाद करेंगे कार्रवाई

दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार:लोकायुक्त की कार्रवाई; लोकायुक्त की गिरफ्त में निगम का सब इंजीनियर और पटवारी

वीडियो देखिये, चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार:बोले- डिबेट का भी एक स्तर होता है; यह सोचना पड़ता है कि किससे डिबेट करनी है

राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश:सोने की चेन लूटने की कोशिश; पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी दर्ज कर दिया केस

वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; वन्यजीव संरक्षण पर हुई चर्चा

MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा:वीडियो जारी कर कहा- 20 साल से रिश्ते में हूं; अब उनके घर जाऊंगी, मंत्री ने आरोप नकारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!