गलत पार्किंग पर कार्रवाई: धुआं छोड़ता ऑटो जब्त; करवा चौथ पर संदेश- गिफ्ट नहीं, हेलमेट और सीट बेल्ट का वादा लें पतियों से
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बसों के कारण जाम लग रहा था, कहीं गलत पार्किंग से रास्ता घिरा था तो कहीं सड़क के बीच वाहन खड़ा कर चालक गायब था। इन पर यातायात पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की । 27 अक्टूबर को ट्रैफिक हेल्पलाइन पर मिलीं सभी 12 शिकायतों का निराकरण किया।
ट्रैफिक साथी एप पर मिली शिकायतों पर भी कार्रवाई हुई। जंजीरवाला चौराहे से लैंटर्न की ओर जा रहे ट्रैफिक थाना प्रभारी की नजर धुआं छोड़ते ऑटो पर पड़ी। दस्तावेज नहीं मिलने पर जब्त किया गया। उधर, करवा चौथ पर पत्नियों को संदेश दिया गया- पतियों से उपहार के बजाय हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने का वादा लें।
नवलखा चौराहे के पास पेट्रोल पंप के नजदीक बसें खड़ी होने से रास्ता बाधित था। सूचना पर टीम ने सड़क खाली करवाई। राऊ-रंगवासा चौराहा, नगर निगम, भंवरकुआं और पालदा चौराहे पर भी यातायात बाधित होने की शिकायतों पर कार्रवाई की गई।
राजवाड़ा क्षेत्र में गलत तरीके से खड़े ऑटो हटवाए। गोकुलधाम और गुमास्ता नगर सहित अन्य स्थानों पर अवैध पार्किंग की शिकायतों पर भी कार्रवाई की। इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप पर वाहन क्रमांक MP09ZU7657 के चालक द्वारा सड़क के बीच वाहन खड़ा कर चले जाने की शिकायत मिली।
पुलिस ने चालान बनाकर और चालक से वाहन हटवाया। वहीं, वाहन एमपी04वायएक्स0556 से सड़क पर कचरा फेंकने की शिकायत पर शिकायतकर्ता से चर्चा कर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज करवाई गई।
बीते दिन क्षेत्र में भ्रमण कर रहे ट्रैफिक थाना प्रभारी अरविंद दांगी को ऑटो एमपी09आर5453 से अत्यधिक धुआं निकलता दिखा। तत्काल ऑटो रुकवाया। चालक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, इस पर ऑटो जब्त कर लिया गया।
करवा चौथ के लिए संदेश... करवा चौथ के मौके पर यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को परिवार की खुशियों से जोड़ते हुए विशेष स्टीकर तैयार किए। निरीक्षक सोनाली मौर्य, ट्रैफिक प्रहरी श्यामसुंदर बिहानी, मास्टर आदित्य तिवारी, अरुण घोलप और निर्मल शाह ने इस पहल में भाग लिया।
स्टीकर के जरिए पत्नियों को पतियों से उपहार के बजाय यह वादा लेने का संदेश दिया कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएंगे।
संबंधित समाचार

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश

महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोपों से प्रशासन घिरा:लालबाग लाइफ की विकास अनुज्ञा निरस्त

करवाचौथ पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या:मूसली से सिर पर किए कई वार; 2010 में किया था प्रेम विवाह

आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए:रिपोर्ट के बाद करेंगे कार्रवाई

दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार:लोकायुक्त की कार्रवाई; लोकायुक्त की गिरफ्त में निगम का सब इंजीनियर और पटवारी

वीडियो देखिये, चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार:बोले- डिबेट का भी एक स्तर होता है; यह सोचना पड़ता है कि किससे डिबेट करनी है

राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश:सोने की चेन लूटने की कोशिश; पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी दर्ज कर दिया केस

वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; वन्यजीव संरक्षण पर हुई चर्चा

MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा:वीडियो जारी कर कहा- 20 साल से रिश्ते में हूं; अब उनके घर जाऊंगी, मंत्री ने आरोप नकारे

स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवॉल को लेकर विवाद:विरोध में सड़क पर उतरे छात्र; निर्माण तोड़ा

बिजली बिल वसूली करने गई टीम पर हमला:कर्मचारियों को घसीट-घसीटकर पीटा; किसान और बेटे के खिलाफ केस दर्ज

‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए; महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

आजीवन कारावास से दंडित आरोपी धराया:चोरी की विवेचना में पुलिस को मिली सफलता

देवास के सोनकच्छ से शुरू हुई फिरोज के प्रॉपर्टी साम्राज्य की कहानी:पहले बड़ा सौदा पटने पर मिला था 8-12 करोड़ का कमीशन; 30 हेक्टेयर के कपारो सौदे में रेलवे से एनओसी कराने का मामला

कहीं नशे से रोकने पर पीटा:कहीं रंजिश में डंडे बरसाए; मामूली बातों पर बवाल, दुकान से पेट्रोल पंप तक मारपीट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!