खबर
Top News

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग: पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अक्टूबर 2026, 4:48 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
खड़े हनुमान मंदिर में स्थापित प्राचीन प्रतिमा को हटाने का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मंदिर का मुख्य ढांचा हटाए जाने के करीब डेढ़ महीने बाद मंगलवार देर शाम भोपाल से पहुंची विशेषज्ञों की टीम ने विशेष मशीनों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से प्रतिमा और उसके आसपास के हिस्से की स्कैनिंग की। जांच का उद्देश्य प्रतिमा के आधार की गहराई और जमीन के नीचे मौजूद संरचना का पता लगाना था।

स्मार्ट सिटी से मिली जानकारी के अनुसार, विशेषज्ञों की टीम करीब एक से डेढ़ घंटे तक मंदिर परिसर में रही। इस दौरान प्रतिमा के आसपास अलग-अलग स्थानों पर उपकरण लगाकर स्कैनिंग की गई। हालांकि, जांच के बाद प्रतिमा को हटाने को लेकर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

रात में जांच कराने पर पार्षद ने उठाए सवाल
भाजपा पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने देर रात जांच कराने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि प्रशासन को प्रतिमा की संरचना की जांच करानी है, तो यह काम पारदर्शी तरीके से और सार्वजनिक जानकारी के साथ होना चाहिए। रात के अंधेरे में बिना पूर्व सूचना के टीम पहुंचने से श्रद्धालुओं के बीच भ्रम और आशंका पैदा हो रही है।

तिवारी ने प्रशासन से प्रतिमा को लेकर अपनी मंशा स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने यह दावा भी किया कि जांच के दौरान कुछ स्थानों पर उपकरण लगाने के बाद उनकी बैटरी अचानक डिस्चार्ज हो गई और अधिकारियों को उन्हें दोबारा चार्ज करना पड़ा। पार्षद ने इस घटना को भगवान का संकेत बताया।

30 अगस्त से शुरू हुई थी मंदिर हटाने की कार्रवाई
खड़े हनुमान मंदिर को हटाने की कार्रवाई 30 अगस्त 2026 को शुरू करने का प्रयास किया गया था। हालांकि, श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों के विरोध के चलते कार्रवाई रोकनी पड़ी। इसके बाद 1 सितंबर को प्रशासनिक टीम दोबारा पहुंची और करीब 16 घंटे की कार्रवाई में मंदिर का शिखर तथा ऊपरी हिस्सा हटाया गया। 4 सितंबर को मुख्य ढांचा भी हटा दिया गया।

प्रशासन की योजना करीब 8 फीट ऊंची प्रतिमा को टंकी चौक के पास बनाए गए नए मंदिर में स्थापित करने की थी। इसके लिए 5 से 7 सितंबर के बीच प्रतिमा के पास करीब डेढ़ फीट तक खुदाई की गई, लेकिन आधार नहीं मिलने के कारण प्रतिमा को हिलाया नहीं जा सका।

पहले भी हो चुकी है वैज्ञानिक जांच
प्रतिमा को हटाने में आ रही परेशानी के बाद 8 सितंबर को वैज्ञानिक जांच कराने का निर्णय लिया गया। 9 सितंबर को प्रशासन ने कहा था कि आम सहमति और प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना कार्रवाई नहीं की जाएगी।

इसके बाद 15 सितंबर को आईआईटी इंदौर की टीम ने ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) तकनीक से प्रतिमा के नीचे की संरचना की स्कैनिंग की थी। अब एक बार फिर विशेषज्ञों की टीम द्वारा जांच किए जाने से प्रतिमा के आधार और उसे हटाने की संभावनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

टेंट के नीचे विराजमान हैं खड़े हनुमान
मंदिर का मुख्य ढांचा हटाए जाने के बाद प्राचीन प्रतिमा की सुरक्षा के लिए उसके ऊपर कैनोपी यानी टेंट लगाया गया है। श्रद्धालु प्रतिमा को मूल स्थान पर ही सुरक्षित रखने की मांग कर रहे हैं। कुछ श्रद्धालु मौजूदा स्थिति की तुलना अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पहले भगवान राम के टेंट में विराजमान रहने की स्थिति से भी कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी
Top News

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

15 minutes ago
जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी
Top News

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

21 minutes ago
पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा
Top News

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

23 minutes ago
इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा
Top News

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

41 minutes ago
वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन
Top News

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

about 1 hour ago
दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या
Top News

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

about 1 hour ago
लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल
Top News

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

about 1 hour ago
पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब
Top News

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

about 1 hour ago
विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

about 1 hour ago
हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
Top News

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

about 1 hour ago
वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम
Top News

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

about 1 hour ago
कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट
Top News

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश

about 1 hour ago
महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोपों से प्रशासन घिरा
Top News

महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोपों से प्रशासन घिरा:लालबाग लाइफ की विकास अनुज्ञा निरस्त

about 2 hours ago
करवाचौथ पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या
Top News

करवाचौथ पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या:मूसली से सिर पर किए कई वार; 2010 में किया था प्रेम विवाह

about 2 hours ago
आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए
Top News

आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए:रिपोर्ट के बाद करेंगे कार्रवाई

about 2 hours ago
दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार
Top News

दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार:लोकायुक्त की कार्रवाई; लोकायुक्त की गिरफ्त में निगम का सब इंजीनियर और पटवारी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये,  चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार
Top News

वीडियो देखिये, चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार:बोले- डिबेट का भी एक स्तर होता है; यह सोचना पड़ता है कि किससे डिबेट करनी है

about 2 hours ago
राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश
Top News

राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश:सोने की चेन लूटने की कोशिश; पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी दर्ज कर दिया केस

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; वन्यजीव संरक्षण पर हुई चर्चा

about 2 hours ago
MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा
Top News

MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा:वीडियो जारी कर कहा- 20 साल से रिश्ते में हूं; अब उनके घर जाऊंगी, मंत्री ने आरोप नकारे

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!