करवाचौथ पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या: मूसली से सिर पर किए कई वार; 2010 में किया था प्रेम विवाह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
करवाचौथ के दिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने वाली महिला की उसी के पति ने हत्या कर दी। घटना शहर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित त्यागी नगर में डिफेंस स्कूल के पास की है। गुरुवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
मूसली से कई वार किए
आरोप है कि इसके बाद आनंद श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी मधु श्रीवास्तव के सिर पर रसोई में इस्तेमाल होने वाली मूसली से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
2010 में किया था प्रेम विवाह, दो बच्चे हैं
जानकारी के मुताबिक, आनंद और मधु ने वर्ष 2010 में प्रेम विवाह किया था। दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं।
घटना के समय दोनों बच्चे घर में मौजूद थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बच्चे फिलहाल घटना के बारे में बात करने की स्थिति में नहीं हैं।
ऐसे में पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना से पहले की परिस्थितियों और दंपती के बीच हुए विवाद की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस के आने तक घर में रहा आरोपी
स्थानीय निवासी आकाश राणा के मुताबिक, वह आरोपी के घर से कुछ दूरी पर रहते हैं। उन्हें पुलिस थाने से फोन आया था कि उनके इलाके में कोई घटना हुई है।
इसके बाद वे पुलिस के साथ त्यागी नगर में घटनास्थल की तलाश करते रहे।
आकाश के अनुसार, इस दौरान आरोपी पति लगातार फोन पर पुलिस के संपर्क में था।
वह कह रहा था कि पुलिस के पहुंचने के बाद ही घर का दरवाजा खोलेगा। बाद में जब वे पुलिस के साथ घर के अंदर पहुंचे, तब मधु की मौत हो चुकी थी।
गला दबाने की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
शुरुआती जानकारी में आशंका जताई गई है कि महिला पर मूसली से हमला करने से पहले उसका गला दबाया गया हो सकता है।
हालांकि, मौत की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही होगी।
पड़ोसियों ने आरोपी को बेरोजगार बताया है और उसकी मानसिक स्थिति को लेकर भी बातें कही हैं।
हालांकि, उसकी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी स्थिति की कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि विवाद की वजह और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश

महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोपों से प्रशासन घिरा:लालबाग लाइफ की विकास अनुज्ञा निरस्त

आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए:रिपोर्ट के बाद करेंगे कार्रवाई

दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार:लोकायुक्त की कार्रवाई; लोकायुक्त की गिरफ्त में निगम का सब इंजीनियर और पटवारी

वीडियो देखिये, चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार:बोले- डिबेट का भी एक स्तर होता है; यह सोचना पड़ता है कि किससे डिबेट करनी है

राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश:सोने की चेन लूटने की कोशिश; पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी दर्ज कर दिया केस

वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; वन्यजीव संरक्षण पर हुई चर्चा

MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा:वीडियो जारी कर कहा- 20 साल से रिश्ते में हूं; अब उनके घर जाऊंगी, मंत्री ने आरोप नकारे

स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवॉल को लेकर विवाद:विरोध में सड़क पर उतरे छात्र; निर्माण तोड़ा

बिजली बिल वसूली करने गई टीम पर हमला:कर्मचारियों को घसीट-घसीटकर पीटा; किसान और बेटे के खिलाफ केस दर्ज

गलत पार्किंग पर कार्रवाई:धुआं छोड़ता ऑटो जब्त; करवा चौथ पर संदेश- गिफ्ट नहीं, हेलमेट और सीट बेल्ट का वादा लें पतियों से

‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए; महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!