खबर
Top News

बिजली बिल वसूली करने गई टीम पर हमला: कर्मचारियों को घसीट-घसीटकर पीटा; किसान और बेटे के खिलाफ केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अक्टूबर 2026, 3:06 pm
शेयर करें:
बिजली बिल वसूली करने गई टीम पर हमला

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में बिजली बिल की वसूली करने पहुंची बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इंगोरिया थाना क्षेत्र के खरसौद खुर्द गांव में बिल जमा कराने की बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि किसान और उसके बेटे ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

घटना में एक कर्मचारी की बाईं आंख, कंधे और सिर में चोट आई है। गुरुवार को घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने किसान श्याम पंड्या और उसके बेटे अर्जुन पंड्या के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिल जमा करने की बात पर शुरू हुआ विवाद
बिजली विभाग में वरिष्ठ परीक्षण सहायक के पद पर पदस्थ ईश्वर भिलाला (50), निवासी खरसौद खुर्द, ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे वह अपने साथी कर्मचारियों कचरू गारी, घनश्याम गारी और अनिल के साथ श्याम पंड्या के खेत पर स्थित मकान पर पहुंचे थे। टीम अस्थायी कृषि बिजली कनेक्शन के बकाया बिल की वसूली करने गई थी।

ईश्वर भिलाला के मुताबिक, जब कर्मचारियों ने श्याम पंड्या से बिजली बिल की राशि जमा करने को कहा, तो उसने बिल देने से इनकार कर दिया और उन्हें घर से जाने के लिए कहा। इस दौरान बिजली कनेक्शन काटने की बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप
शिकायत के अनुसार, कनेक्शन काटने की बात कहने पर श्याम पंड्या ने कथित तौर पर ईश्वर भिलाला के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान श्याम पंड्या का बेटा अर्जुन भी मौके पर पहुंच गया और उसने भी कर्मचारी के साथ मारपीट की।

घटना में ईश्वर भिलाला की बाईं आंख, कंधे और सिर में चोट आई है। मारपीट के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी किसी तरह मौके से निकलकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की।

एफआईआर दर्ज कराने के लिए चार घंटे करना पड़ा इंतजार
घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी इंगोरिया थाने पहुंचे। रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए करीब चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

बाद में बिजली विभाग का पूरा अमला थाने पहुंचा, जिसके बाद रात करीब 8 बजे पुलिस ने श्याम पंड्या और उसके बेटे अर्जुन पंड्या के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस घटनाक्रम के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा और सरकारी कार्य के दौरान उनके साथ होने वाली मारपीट को लेकर चिंता बढ़ गई है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गुरुवार को घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कथित तौर पर बिजली विभाग के कर्मचारियों और पंड्या परिवार के लोगों के बीच विवाद दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान दो पुरुषों और तीन महिलाओं के शामिल होने की बात सामने आई है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश जारी
ईश्वर भिलाला ने घटना की जानकारी खरसौद खुर्द के सहायक अभियंता (एई) सौरभ गोस्वामी को भी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने श्याम पंड्या और उसके बेटे अर्जुन पंड्या के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।


संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग
Top News

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

1 minute ago
लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल
Top News

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

11 minutes ago
पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब
Top News

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

14 minutes ago
विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

17 minutes ago
हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
Top News

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

22 minutes ago
वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम
Top News

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

25 minutes ago
कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट
Top News

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश

26 minutes ago
महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोपों से प्रशासन घिरा
Top News

महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोपों से प्रशासन घिरा:लालबाग लाइफ की विकास अनुज्ञा निरस्त

about 1 hour ago
करवाचौथ पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या
Top News

करवाचौथ पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या:मूसली से सिर पर किए कई वार; 2010 में किया था प्रेम विवाह

about 1 hour ago
आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए
Top News

आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए:रिपोर्ट के बाद करेंगे कार्रवाई

about 1 hour ago
दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार
Top News

दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार:लोकायुक्त की कार्रवाई; लोकायुक्त की गिरफ्त में निगम का सब इंजीनियर और पटवारी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये,  चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार
Top News

वीडियो देखिये, चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार:बोले- डिबेट का भी एक स्तर होता है; यह सोचना पड़ता है कि किससे डिबेट करनी है

about 1 hour ago
राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश
Top News

राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश:सोने की चेन लूटने की कोशिश; पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी दर्ज कर दिया केस

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; वन्यजीव संरक्षण पर हुई चर्चा

about 1 hour ago
MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा
Top News

MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा:वीडियो जारी कर कहा- 20 साल से रिश्ते में हूं; अब उनके घर जाऊंगी, मंत्री ने आरोप नकारे

about 2 hours ago
स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवॉल को लेकर विवाद
Top News

स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवॉल को लेकर विवाद:विरोध में सड़क पर उतरे छात्र; निर्माण तोड़ा

about 2 hours ago
गलत पार्किंग पर कार्रवाई
Top News

गलत पार्किंग पर कार्रवाई:धुआं छोड़ता ऑटो जब्त; करवा चौथ पर संदेश- गिफ्ट नहीं, हेलमेट और सीट बेल्ट का वादा लें पतियों से

about 2 hours ago
‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Top News

‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए; महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

about 2 hours ago
आजीवन कारावास से दंडित आरोपी धराया
Top News

आजीवन कारावास से दंडित आरोपी धराया:चोरी की विवेचना में पुलिस को मिली सफलता

about 2 hours ago
देवास के सोनकच्छ से शुरू हुई फिरोज के प्रॉपर्टी साम्राज्य की कहानी
Top News

देवास के सोनकच्छ से शुरू हुई फिरोज के प्रॉपर्टी साम्राज्य की कहानी:पहले बड़ा सौदा पटने पर मिला था 8-12 करोड़ का कमीशन; 30 हेक्टेयर के कपारो सौदे में रेलवे से एनओसी कराने का मामला

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!