खबर
Top News

दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार: लोकायुक्त की कार्रवाई; लोकायुक्त की गिरफ्त में निगम का सब इंजीनियर और पटवारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अक्टूबर 2026, 3:47 pm
शेयर करें:
दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने के दो मामलों में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंदौर नगर निगम के जोन क्रमांक 13 में पदस्थ सब इंजीनियर और खरगोन में पटवारी को ट्रैप किया है। पटवारी जमीन के नामांतरण और बटांकन के बदले तो सब इंजीनियर पर पानी के टैंकर का बकाया बिल पास करने के लिए बदले रिश्वत मांग रहा था। दोनों मामलों में शिकायतों के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की।

लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के मुताबिक नायता मुंडला निवासी सोहेल पटेल ने शिकायत की थी कि उन्होंने नगर निगम में पानी का टैंकर अटैच कराया है। इसके तीन महीने का 1,12,500 रुपए भुगतान बाकी था। भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के लिए लॉगबुक का सत्यापन जरूरी था।

आरोप है कि इसी काम के बदले उपयंत्री हर्ष गहलोत 6 हजार रुपए मांग रहे थे। शिकायतकर्ता ने बातचीत रिकॉर्ड करने की बात भी कही है। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने उसका सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर बुधवार को कार्रवाई की गई।

लेन-देन होते ही टीम ने कार्रवाई कर दी... टीम ने चाणक्यपुरी चौराहे पर हनुमान मंदिर के सामने निगरानी रखी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने उपयंत्री को 5 हजार रुपए दिए, लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया। रिश्वत लेने के लिए उपयंत्री ने कथित तौर पर जोन कार्यालय के बजाय चाणक्यपुरी चौराहे पर मंदिर के सामने का स्थान तय किया था। लोकायुक्त टीम पहले से वहां तैनात थी। लेन-देन होते ही टीम ने कार्रवाई कर दी। ट्रैप के बाद नगर निगम आयुक्त ने हर्ष गहलोत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

टैंकर चालकों से भी हर महीने 2 हजार रुपए मांगने का आरोप... मामले में यह आरोप भी सामने आया है कि लॉगबुक सत्यापन के नाम पर दूसरे टैंकर चालकों से भी हर महीने 2 हजार रुपए कमीशन मांगा जाता था। इस आरोप की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

यदि यह बात प्रमाणित होती है तो मामला एक टैंकर के बिल तक सीमित नहीं रहेगा और निगम की भुगतान व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े होंगे। शहर में जल संकट के मद्देनजर नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त की मौजूदगी में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जनप्रतिनिधियों और नगर निगम अधिकारियों की बैठक में टैंकर सप्लायर एजेंसियों का बकाया भुगतान नियमानुसार करने पर सहमति बनी थी, ताकि जरूरत के समय टैंकरों की सप्लाई प्रभावित न हो। ऐसे में टैंकर के बिल के भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया में रिश्वत मांगने का आरोप सामने आने से व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं।

जमीन के बटांकन और नामांतरण का था मामला...
वाटर प्लांट खोलने के लिए खरीदी कृषि भूमि के बटांकन और नामांतरण के बदले 4 हजार रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी सुनील पटेल को खरगोन जिले की महेश्वर तहसील के करही में नेहरू मार्केट स्थित विपुल टायर के पास सड़क किनारे रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा।

लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के अनुसार ग्राम मोहनया टप्पा, करही निवासी कपिल राठौर ने इंदौर कार्यालय में शिकायत की थी। उन्होंने वाटर प्लांट खोलने के लिए अपने परिवार की कृषि भूमि खरीदी थी।

इसकी बटांकन और नामांतरण प्रक्रिया के एवज में हल्का नंबर 54, टप्पा करही में पदस्थ पटवारी सुनील पटेल ने 4 हजार रुपए मांगे जाने की शिकायत की थी, जसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने उसका सत्यापन कराया।

शिकायत सही पाए जाने पर कल ट्रैप कार्रवाई की गई।

संबंधित समाचार

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल
Top News

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

4 minutes ago
पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब
Top News

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

7 minutes ago
विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

9 minutes ago
हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
Top News

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

15 minutes ago
वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम
Top News

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

17 minutes ago
कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट
Top News

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश

18 minutes ago
महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोपों से प्रशासन घिरा
Top News

महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोपों से प्रशासन घिरा:लालबाग लाइफ की विकास अनुज्ञा निरस्त

39 minutes ago
करवाचौथ पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या
Top News

करवाचौथ पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या:मूसली से सिर पर किए कई वार; 2010 में किया था प्रेम विवाह

about 1 hour ago
आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए
Top News

आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए:रिपोर्ट के बाद करेंगे कार्रवाई

about 1 hour ago
वीडियो देखिये,  चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार
Top News

वीडियो देखिये, चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार:बोले- डिबेट का भी एक स्तर होता है; यह सोचना पड़ता है कि किससे डिबेट करनी है

about 1 hour ago
राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश
Top News

राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश:सोने की चेन लूटने की कोशिश; पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी दर्ज कर दिया केस

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; वन्यजीव संरक्षण पर हुई चर्चा

about 1 hour ago
MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा
Top News

MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा:वीडियो जारी कर कहा- 20 साल से रिश्ते में हूं; अब उनके घर जाऊंगी, मंत्री ने आरोप नकारे

about 1 hour ago
स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवॉल को लेकर विवाद
Top News

स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवॉल को लेकर विवाद:विरोध में सड़क पर उतरे छात्र; निर्माण तोड़ा

about 2 hours ago
बिजली बिल वसूली करने गई टीम पर हमला
Top News

बिजली बिल वसूली करने गई टीम पर हमला:कर्मचारियों को घसीट-घसीटकर पीटा; किसान और बेटे के खिलाफ केस दर्ज

about 2 hours ago
गलत पार्किंग पर कार्रवाई
Top News

गलत पार्किंग पर कार्रवाई:धुआं छोड़ता ऑटो जब्त; करवा चौथ पर संदेश- गिफ्ट नहीं, हेलमेट और सीट बेल्ट का वादा लें पतियों से

about 2 hours ago
‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Top News

‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए; महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

about 2 hours ago
आजीवन कारावास से दंडित आरोपी धराया
Top News

आजीवन कारावास से दंडित आरोपी धराया:चोरी की विवेचना में पुलिस को मिली सफलता

about 2 hours ago
देवास के सोनकच्छ से शुरू हुई फिरोज के प्रॉपर्टी साम्राज्य की कहानी
Top News

देवास के सोनकच्छ से शुरू हुई फिरोज के प्रॉपर्टी साम्राज्य की कहानी:पहले बड़ा सौदा पटने पर मिला था 8-12 करोड़ का कमीशन; 30 हेक्टेयर के कपारो सौदे में रेलवे से एनओसी कराने का मामला

about 2 hours ago
कहीं नशे से रोकने पर पीटा
Top News

कहीं नशे से रोकने पर पीटा:कहीं रंजिश में डंडे बरसाए; मामूली बातों पर बवाल, दुकान से पेट्रोल पंप तक मारपीट

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!