पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब: मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शराब कांड में प्रशासन के झूठ का खुलासा हो गया है। जिला प्रशासन अब तक शराब के नमूनों की जांच का हवाला देकर उन्हें पीने योग्य बता रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया है जिन चंदाना और बिंजाना गांवों में शराब पीने के बाद 13 मजदूरों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई, वहां केमिकल से बनी मिलावटी शराब की सप्लाई हो रही थी।
पुलिस ने अब मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 49-ए भी जोड़ दी है, जो मानव सेवन के लिए अनफिट शराब या स्पिरिट से संबंधित गंभीर अपराधों पर लागू होती है। 27 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच इन गांवों में शराब पीने के बाद 13 मजदूरों की मौत हुई। कई की आंखों की रोशनी भी चली गई। परिजन लगातार जहरीली शराब को मौतों की वजह बता रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उनके आरोपों को स्वीकार नहीं किया।
पुलिस ने केमिकल की खरीद, उससे शराब में मिलावट और गांवों तक सप्लाई की कड़ियां सामने आने की बात कही है। 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। कलेक्टर और एसपी का तबादला हुआ है। तीन आबकारी अधिकारी निलंबित हुए हैं। इसके बावजूद 13 मृतकों के गरीब परिवारों के लिए अब तक मुआवजे की घोषणा नहीं हुई है। कोई मंत्री भी पीड़ितों से मिलने नहीं पहुंचा।
कांग्रेस प्रवक्ता कासलीवाल की सफाई
कोतवाली थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया अजय राठौर ने विनोद जायसवाल की मदद से चंदाना और बिंजाना में मिलावटी शराब सप्लाई की थी। विनोद गिरफ्तार हो चुका है। अजय ने इंदौर के दवा बाजार से अमन कासलीवाल की दुकान से केमिकल खरीदा।
इसका इस्तेमाल शराब में मिलावट के लिए किया गया। मिलावटी शराब को बोतलों में भरकर इलाके में अवैध रूप से बेचा गया। पुलिस ने अमन कासलीवाल को भी हिरासत में लिया है। उस पर आरोप है कि उसने खरीदार के इस्तेमाल की जानकारी लिए बिना केमिकल बेचा। अमन के पिता और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जैन कासलीवाल ने बताया बिल देकर पेंट थिनर बेचा था। दुरुपयोग के लिए हम कैसे जिम्मेदार है?
संबंधित समाचार

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश

महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोपों से प्रशासन घिरा:लालबाग लाइफ की विकास अनुज्ञा निरस्त

करवाचौथ पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या:मूसली से सिर पर किए कई वार; 2010 में किया था प्रेम विवाह

आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए:रिपोर्ट के बाद करेंगे कार्रवाई

दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार:लोकायुक्त की कार्रवाई; लोकायुक्त की गिरफ्त में निगम का सब इंजीनियर और पटवारी

वीडियो देखिये, चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार:बोले- डिबेट का भी एक स्तर होता है; यह सोचना पड़ता है कि किससे डिबेट करनी है

राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश:सोने की चेन लूटने की कोशिश; पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी दर्ज कर दिया केस

वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; वन्यजीव संरक्षण पर हुई चर्चा

MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा:वीडियो जारी कर कहा- 20 साल से रिश्ते में हूं; अब उनके घर जाऊंगी, मंत्री ने आरोप नकारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!