विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है विकसित भारत 2047 लक्ष्यपूर्ति में प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। सिंचाई, ऊर्जा, युवाओं को रोजगार, चिकित्सा शिक्षा और उच्च शिक्षा संस्थानों को प्रारंभ करने, प्रदेश में 21 वर्ष बाद सुगम परिवहन सेवा का मॉडल लाने और वैश्विक योजना सिंहस्थ के लिए स्थाई महत्व के कार्यों को प्रारंभ करवाने में सफलता मिली है। विकास का सिलसिला जारी रहेगा। आगामी वर्ष-2027 युवा वर्ष होगा। युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार अधिक से अधिक प्रयास करेगी।
मुख्यमंत्री बुधवार के एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम युवा संवाद को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाली प्रदेश की विभूतियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल अभूतपूर्व हैं।
उन्होंने युवाओं, नारियों, किसानों और निर्धनों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है। सुस्पष्ट प्रशासन और सुशासन के साथ समग्र विकास हासिल करना है। मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए अवसर संबंधी प्रश्न के उत्तर में कहा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सामयिक और उपयोगी ट्रेड प्रारंभ करने पर ध्यान दिया है।
ऐसी संस्थाओं में ही आईटी पार्क भी विकसित किए जा रहे हैं, जो भविष्य की संभावनाओं के दृष्टिगत आवश्यक हैं। जापान और कोरिया की भाषाओं का शिक्षण-प्रशिक्षण विद्यार्थियों को मिल रहा है। मध्यप्रदेश के विद्यार्थी ज्ञान और कौशल के मामले में किसी से पीछे नहीं रहेंगे। युवाओं को उद्यमशील बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
डॉ. यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के पक्के इरादे से नक्सलवाद की समाप्ति हुई है। अब युवाओं को नशे से बचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा और वर्ष 2029 तक ड्रग्स के कारोबार में ताला लग जाएगा।
संबंधित समाचार

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश

महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोपों से प्रशासन घिरा:लालबाग लाइफ की विकास अनुज्ञा निरस्त

करवाचौथ पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या:मूसली से सिर पर किए कई वार; 2010 में किया था प्रेम विवाह

आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए:रिपोर्ट के बाद करेंगे कार्रवाई

दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार:लोकायुक्त की कार्रवाई; लोकायुक्त की गिरफ्त में निगम का सब इंजीनियर और पटवारी

वीडियो देखिये, चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार:बोले- डिबेट का भी एक स्तर होता है; यह सोचना पड़ता है कि किससे डिबेट करनी है

राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश:सोने की चेन लूटने की कोशिश; पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी दर्ज कर दिया केस

वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; वन्यजीव संरक्षण पर हुई चर्चा

MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा:वीडियो जारी कर कहा- 20 साल से रिश्ते में हूं; अब उनके घर जाऊंगी, मंत्री ने आरोप नकारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!