आठ प्रतिष्ठानों से 19 नमूने लिए: रिपोर्ट के बाद करेंगे कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने इंदौर में मिठाई, नमकीन और दुग्ध उत्पाद बनाने वाली 8 इकाइयों का निरीक्षण कर 19 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए। बुधवार को नमकीन क्लस्टर सहित गांधीनगर और नैनोद क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मनोज पुष्प के निर्देशन और कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में विभाग की टीम ने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, निर्माण प्रक्रिया और भंडारण व्यवस्था की जांच की।
साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश... निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों के निर्माण और भंडारण में स्वच्छता बनाए रखने, कच्चे और तैयार खाद्य पदार्थों को अलग रखने तथा सामग्री को धूल और गंदगी से बचाने के निर्देश दिए गए। विभाग के अनुसार नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मिठाई व सेंव के लिए नमूने
नमकीन क्लस्टर स्थित जैन मिठाई भंडार में काजू कतली, मीठा मावा और नमकीन सेव सहित 4 नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान पार्टनर अंशुल जैन मौजूद थे। शंकर फूड प्रोडक्ट्स से विभिन्न प्रकार के नमकीन के 3 नमूने लिए गए। आशा फूड्स का भी निरीक्षण किया गया।
जैन फूड प्रोडक्ट्स से आलू चिप्स, रतलामी सेव और आलू लच्छा के 3 नमूने लिए गए। जैन श्री मार्केटिंग से उज्जैनी सेव, मीठा मिक्सचर और लौंग सेव के 3 नमूने जांच के लिए भेजे गए। गांधीनगर स्थित राधा कृष्ण दूध डेयरी से निखिल चौधरी की मौजूदगी में दही और घी के 2 नमूने लिए गए।
बीकानेर स्वीट्स में तेजाराम की उपस्थिति में मावा पेड़ा का नमूना लिया गया। वहीं, नैनोद स्थित महालक्ष्मी नमकीन एवं स्वीट्स से नरेंद्र सिंह पवार की मौजूदगी में मावा मिठाई, मावा रोल और नमकीन के 3 नमूने लिए गए।
संबंधित समाचार

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश

महादेव मंदिर की जमीन पर कब्जे के आरोपों से प्रशासन घिरा:लालबाग लाइफ की विकास अनुज्ञा निरस्त

करवाचौथ पर पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या:मूसली से सिर पर किए कई वार; 2010 में किया था प्रेम विवाह

दो भ्रष्ट कारकून रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार:लोकायुक्त की कार्रवाई; लोकायुक्त की गिरफ्त में निगम का सब इंजीनियर और पटवारी

वीडियो देखिये, चिंटू चौकसे के डिबेट चैलेंज पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पलटवार:बोले- डिबेट का भी एक स्तर होता है; यह सोचना पड़ता है कि किससे डिबेट करनी है

राजीनामा नहीं करने पर ज्वेलर्स को कार में ले गए बदमाश:सोने की चेन लूटने की कोशिश; पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी दर्ज कर दिया केस

वीडियो देखिये, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; वन्यजीव संरक्षण पर हुई चर्चा

MP के कैबिनेट मंत्री को लेकर महिला का बड़ा दावा:वीडियो जारी कर कहा- 20 साल से रिश्ते में हूं; अब उनके घर जाऊंगी, मंत्री ने आरोप नकारे

स्कूल की जमीन पर बाउंड्रीवॉल को लेकर विवाद:विरोध में सड़क पर उतरे छात्र; निर्माण तोड़ा

बिजली बिल वसूली करने गई टीम पर हमला:कर्मचारियों को घसीट-घसीटकर पीटा; किसान और बेटे के खिलाफ केस दर्ज

गलत पार्किंग पर कार्रवाई:धुआं छोड़ता ऑटो जब्त; करवा चौथ पर संदेश- गिफ्ट नहीं, हेलमेट और सीट बेल्ट का वादा लें पतियों से

‘से नो टू ड्रग्स’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम:छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव बताए; महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

आजीवन कारावास से दंडित आरोपी धराया:चोरी की विवेचना में पुलिस को मिली सफलता

देवास के सोनकच्छ से शुरू हुई फिरोज के प्रॉपर्टी साम्राज्य की कहानी:पहले बड़ा सौदा पटने पर मिला था 8-12 करोड़ का कमीशन; 30 हेक्टेयर के कपारो सौदे में रेलवे से एनओसी कराने का मामला

कहीं नशे से रोकने पर पीटा:कहीं रंजिश में डंडे बरसाए; मामूली बातों पर बवाल, दुकान से पेट्रोल पंप तक मारपीट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!