कातिलाना हमले का इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार: 4 नकबजनी का खुलासा; 5.20 लाख का माल बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

शातिर आरोपी का है महाराष्ट्र से इंदौर तक अपराधों का लंबा रिकॉर्ड
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई चार नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण कुल 5 लाख 20 हजार रुपए कीमत का माल बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में नकबजनी की घटनाएं हुई थीं। लगातार हो रही घटनाओं को रोकने के लिए एक टीम घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी राजेंद्र सिंह बरनाला और दीपक सिंह बरनाला को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों ने थाना द्वारकापुरी क्षेत्र में की गई चार नकबजनी की वारदातों को कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 30 हजार रुपए, सोने की चैन , पेंडल, पांच सोने की अंगूठियां, कान के टॉप्स और बालियों सहित चांदी की पायजेब, सिक्के, ब्रेसलेट और ज्वेलरी सेट बरामद किए हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 5.20 लाख रुपए आंकी गई है।
लंबे समय से पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाश
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार मुख्य आरोपी राजेन्द्र सिंह महाराष्ट्र के जलगांव जिले के थाना चोपड़ा ग्रामीण में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित था। इसके अलावा आरोपी इंदौर के थाना सदर बाजार और थाना एरोड्रम में दर्ज मामलों में भी फरार था।
लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। हालांकि मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!