क्राइम ब्रांच ने 3 तस्करों को गिरफ्तार कर 7.326 किलो गांजा किया जब्त: अब तक 99 तस्कर सलाखों के पीछे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के कारोबार पर क्राइम ब्रांच लगातार शिकंजा कस रही है। गुरुवार को अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 7.326 किलोग्राम अवैध गांजा और एक बिना नंबर की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी देवास से गांजा लाकर खपाने की फिराक में थे, जबकि एक अन्य गांजा बेचने के लिए घूम रहा था।
डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मुताबिक पहली कार्रवाई सनावदिया रोड, नायता मुंडला क्षेत्र में की गई। बिना नंबर की काली पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर रोककर तलाशी ली तो सीट पर रखी प्लास्टिक की बोरी से 3.800 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राहुल पिता रमेश जाधव (19) और ओमप्रकाश पिता दुलीचंद चौहान (21) दोनों निवासी बोरपदावदा पुंजापुर, तहसील उदय नगर, जिला देवास बताए। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
इसी दिन क्राइम ब्रांच ने एक अन्य आरोपी संजू पिता बिंदादीन पटेल (36) निवासी गोविंद नगर खारचा, बाणगंगा को इंडस्ट्रियल एरिया, सांवेर रोड, सेक्टर-एफ में पकड़ा। उसके कंधों पर टंगे पिट्टू बैग की तलाशी लेने पर 3.526 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी चाय की दुकान संचालित करता है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।
तीनों आरोपियों से गांजा के स्रोत, सप्लायर, खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में नशे के कारोबार से जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई होगी।
इस वर्ष अब तक एनडीपीएस एक्ट के 46 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 99 आरोपी गिरफ्तार कर 22.613 किलो एमडी ड्रग्स, 24.838 किलो गांजा, 256.08 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 2.72 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।
संबंधित समाचार

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!