देशविरोधी नारे लगाने का दावा निकला गलत: पुलिस जांच में कॉलेज में नहीं मिली राष्ट्रविरोधी गतिविधि
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खंडवा रोड स्थित अरिहंत कॉलेज में देशविरोधी नारे लगाए जाने के दावे को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब पुलिस जांच के बाद तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। 17 अगस्त को कॉलेज में हुए डिबेट और मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम के वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग संदर्भ में प्रसारित किए जाने के बाद मामला गरमाया था। हालांकि, भंवरकुआ पुलिस की जांच में फिलहाल कॉलेज परिसर में किसी राष्ट्रविरोधी गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है।
मॉक पार्लियामेंट में हुआ था सियासी ड्रामा
कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक, 17 अगस्त को ‘यूनाइटेड वाइज’ नाम से डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें अलग-अलग स्कूलों के करीब 180 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम के दौरान डिप्लोमेट सिंपोजियम में विद्यार्थियों ने भारत, पाकिस्तान सहित अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाई और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इसी कार्यक्रम के तहत मॉक पार्लियामेंट भी आयोजित की गई थी। इसमें विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए संसद की कार्यवाही का मंचन किया। बहस के दौरान विपक्ष की भूमिका निभा रहे विद्यार्थियों ने नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट कर दिया।
वीडियो वायरल हुआ तो उठे सवाल
कार्यक्रम के दौरान हुई नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे देशविरोधी नारे लगाए जाने से जोड़कर प्रचारित किया गया। इसके बाद कॉलेज में राष्ट्रविरोधी गतिविधि होने की चर्चाएं शुरू हो गईं।
कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि नारेबाजी और वॉकआउट पूरी तरह मॉक पॉलिटिकल ड्रामा का हिस्सा था। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में दी गई भूमिकाओं के मुताबिक संवाद और नारे लगाए थे। विपक्ष की भूमिका निभाने वाले एक विद्यार्थी ने भी वीडियो जारी कर पूरे घटनाक्रम को मॉक पार्लियामेंट का हिस्सा बताया है।
पुलिस जांच में नहीं मिली राष्ट्रविरोधी गतिविधि
भंवरकुआ पुलिस की जांच और कॉलेज प्रबंधन से मिली जानकारी के आधार पर फिलहाल राष्ट्रविरोधी गतिविधि या देशविरोधी नारे लगाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। कॉलेज प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संदर्भ से अलग कर पेश किए जाने की बात कही है।
प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या पोस्ट को पूरी तरह सच मानकर साझा करने से पहले उसके तथ्य और संदर्भ की पुष्टि जरूर करें।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!