खबर
Top News

शहर को आज मिलेगी ग्रीन एनर्जी की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री करेंगे सोलर प्लांट का लोकार्पण; हर महीने होगी इतने करोड़ की बचत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 अप्रैल 2026, 11:13 am
शेयर करें:
शहर को आज मिलेगी ग्रीन एनर्जी की बड़ी सौगात

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर आज स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम रखने जा रहा है। 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जलूद क्षेत्र में 60 मेगावॉट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। करीब 271.16 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस प्लांट का उद्घाटन शाम 4:30 बजे होगा, जिसमें मंत्री, सांसद, विधायक, एमआईसी सदस्य और पार्षद सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका
नगर निगम के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट शहर की बिजली लागत को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि ट्रायल रन के दौरान ही इसके सकारात्मक नतीजे सामने आने लगे हैं। मार्च महीने में ही जलूद पंपिंग स्टेशन के बिजली खर्च में करीब 3.64 करोड़ रुपए की बचत दर्ज की गई।

हर महीने करोड़ों की बचत
वर्तमान में नगर निगम जलूद से पानी सप्लाई और पंपिंग सिस्टम के लिए हर महीने करीब 22 से 25 करोड़ रुपए बिजली पर खर्च करता है। सोलर प्लांट के शुरू होने से हर महीने 4 से 4.5 करोड़ रुपए तक की बचत होने का अनुमान है। आने वाले समय में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, जिससे नगर निगम को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

ग्रीन बॉन्ड से बना देश का पहला मॉडल
इंदौर देश का पहला नगर निगम बन गया है, जिसने ग्रीन बॉन्ड के जरिए 244 करोड़ रुपए जुटाकर इस सोलर प्लांट की स्थापना की है। यह मॉडल देश के अन्य शहरों के लिए भी उदाहरण बन सकता है।

केंद्र की योजना के तहत तैयार
यह 60 मेगावॉट का सोलर प्लांट भारत सरकार की CPSU योजना (फेज-2, ट्रेंच-2) के अंतर्गत विकसित किया गया है। इससे न केवल शहर को सस्ती और स्वच्छ बिजली मिलेगी, बल्कि जल आपूर्ति जैसी जरूरी सेवाएं भी अधिक स्थिर और भरोसेमंद बनेंगी।


टैग:

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 16 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 16 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 17 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 17 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 17 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 17 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 17 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 18 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 18 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 18 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 18 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 18 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 18 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 18 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 18 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 19 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 19 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!