खबर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर: मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 5:47 pm
शेयर करें:
भक्ति रस में रमा शहर

सातवें पारिवारिक श्रीगौड़ ना गरबा महोत्सव में ‘मैं नहीं हम’ का संदेश दिया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा समाज की मजबूती और एकता को लेकर सामूहिक पारिवारिक श्रीगौड़ ना गरबा महोत्सव का आयोजन खालसा कॉलेज में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने शिरकत की।

संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय , अमित व्यास ने बताया कि आयोजन में इंदौर सहित उज्जैन, देवास, धार,बड़वानी,खरगोन ,रतलाम से भी आए समाजजनों ने सामाजिक एकता का संदेश दिया । मनीष जोशी और भारती जमींदार ने बताया कि इस दौरान नवजात से लेकर महिलाएं , युवा और बुजुर्ग भी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे।

अतिथियों ने कहा कि युवा परिषद ने मैं नहीं हम का संदेश देते हुए समाज की एकता को ओर अधिक मजबूत बनाने का काम किया है ।यह आयोजन का सातवां वर्ष था । आयोजन के मुख्य अतिथि योगेंद्र महंत थे।

अध्यक्षता अंकित श्रीवास्तव ने की। विशेष अतिथि दिव्या शर्मा , अनूप शुक्ला, कमल मंडलोई, विमला जोशी और संजय व्यास थे। संचालन ऋषभ दुबे ने किया ।आभार सागर जोशी ने माना ।

सैटेलाइट टाउनशिप में पहले दिन से गरबों की धूम
बिजलपुर मुंडी के समीप स्थित सेटेलाइट टाउनशिप में पहले ही दिन गरबों की ऐसी धूम मची कि पंडाल ही छोटा पड़ा गया। सबसे पहले शोभायात्रा के साथ माताजी की स्थापना कालोनी के माता मंदिर में पंडित कपिल शर्मा, शिवांश शर्मा ने की। इसके बाद महाआरती में कालोनीवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

बाद में गरबों की शुरुआत गणेशजी व माताजी की वंदना के साथ हुई। छोटी-छोटी बालिकाओं ने शुरुआत की। कोरियोग्राफर प्रिया चौधरी के नेतृत्व में इसके बाद एक से बढ़कर एक गरबे हुए। सभी अलग-अलग वर्गों में गरबे हुए। देर रात 11 बजे तक गरबे चलते रहे। इन सबमें कालोनी की रहवासी संघ की टीम जी-जान से जुटी है।

झंडेवाला देवी मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना, भक्तों के लिए किए गए विशेष इंतजाम
झंडेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां भगवती के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में नवरात्रि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए रानी झांसी मार्ग, देशबंधु गुप्ता मार्ग और करोल बाग की ओर से व्यवस्था की गई है। दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को कतारों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था भी की गई है।

झंडेवाला मेट्रो स्टेशन से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मंदिर की ओर से प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में भक्तों को तत्काल सहायता मिल सके।

मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन दर्शन बुकिंग की सुविधा भी शुरू की है। इसके माध्यम से भक्त अपनी सुविधानुसार समय निर्धारित कर सकते हैं और तय समय पर निर्धारित द्वार से मंदिर में प्रवेश कर दर्शन कर सकते हैं।

मंदिर परिसर में लगाए गए डिस्प्ले बोर्ड पर मां भगवती के प्रतिदिन के स्वरूप, शृंगार और पूजा-विधि की जानकारी दी जा रही है। श्रद्धालु इस जानकारी को क्यूआर कोड के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।

मंदिर में सुबह 4 बजे से रात 12 बजे तक होने वाले कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण झंडेवाला देवी मंदिर के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पर किया जाता है। इससे घर बैठे भी श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन और धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ सकते हैं।

नवरात्रि के तीसरे दिन 13 अक्टूबर को मां भगवती के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

42 minutes ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

44 minutes ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 1 hour ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 1 hour ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 1 hour ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 1 hour ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 1 hour ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 1 hour ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 1 hour ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 2 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 2 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 2 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 2 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 2 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 2 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 2 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 2 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!