भाजपा-कांग्रेस विवाद: शहर कांग्रेस अध्यक्ष से 5 घंटे में पुलिस ने पूछे 270 सवाल; थाने के बाहर डटे रहे समर्थक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस कार्यालय के बाहर फरवरी में हुए भाजपा-कांग्रेस विवाद मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे गुरुवार को पंढरीनाथ थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उनसे पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने उनसे 270 सवाल पूछे। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने उन्हें बिना किसी गिरफ्तारी के जाने दिया।
चिंटू चौकसे को पुलिस ने पहले दो बार नोटिस जारी किए थे, लेकिन वे पेश नहीं हुए। तीसरे नोटिस के बाद वे दोपहर करीब 3:30 बजे पंढरीनाथ थाने पहुंचे। पूछताछ रात तक चली।
270 सवालों के जवाब मांगे
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर 21 फरवरी को हुए उपद्रव से जुड़े घटनाक्रम पर विस्तृत पूछताछ की। चौकसे से पूछा गया कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद विवाद क्यों हुआ, पथराव कैसे हुआ, उस समय उनके साथ कौन-कौन नेता मौजूद थे और पूरे घटनाक्रम में उनकी क्या भूमिका रही।
यह मामला गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुए हंगामे से जुड़ा है, जिसमें कांग्रेस के 20 नेताओं के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी। चिंटू चौकसे भी इस मामले में आरोपी हैं।
थाने के बाहर जुटे कांग्रेस नेता
पूछताछ के दौरान थाने के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, पूर्व शहराध्यक्ष विपिन बाकलीवाल सहित कई वरिष्ठ नेता पंढरीनाथ थाने पहुंचे और पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया।
कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल ने कहा कि शहर अध्यक्ष से जिस तरह 270 सवाल पूछे गए, उतने सवाल शायद किसी बड़े मामले की जांच में भी नहीं पूछे जाते। उन्होंने इसे राजनीतिक दबाव में की जा रही कार्रवाई बताया।
पूछताछ के बाद क्या बोले चिंटू चौकसे
थाने से बाहर आने के बाद चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि हाल ही में उन्होंने भंवरकुआं क्षेत्र में छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया था और उनकी मदद की थी। इसके अगले ही दिन उन्हें पूछताछ का नोटिस मिला।
चौकसे ने कहा, "फरवरी की घटना में हमला भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया था, लेकिन आज तक वे अज्ञात हैं। सरकार के दबाव में पुलिस कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है। पांच घंटे तक पूछताछ कर 270 सवाल पूछे गए, लेकिन इसका मकसद केवल मुझे और कांग्रेस को प्रताड़ित करना था।"
फिलहाल पुलिस ने इसे जांच प्रक्रिया का हिस्सा बताया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।
संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!