खबर
Top News

महापौर को विधानसभा का दावेदार बना गए मुख्यमंत्री

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अगस्त 2026, 4:59 pm
शेयर करें:
महापौर को विधानसभा का दावेदार बना गए मुख्यमंत्री

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
काफी वक्त से महापौर पुष्यमित्र भार्गव के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 से चुनाव लड़ने की तैयारियों की खबरें आ रही थीं, कल इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुहर लगा गए। उनका साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी दिया, जो क्षेत्र क्रमांक 4 के गौड़ परिवार के विरोधी माने जाते हैं।

दशहरा मैदान पर दोनों नेताओं के साथ उत्साहित महापौर ने भी जो कुछ कहा, वो क्षेत्र की राजनीति को बदल देने वाला है। जवाब में मालिनी ने स्व. लक्ष्मणसिंह गौड़ की अयोध्या होने की बात दोहराई।

उल्लेखनीय है कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव फिर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पाले में आते दिख रहे हैं। कल दशहरा मैदान पर स्व. प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के लिए भूमिपूजन था और अन्नपूर्णा से रिंगरोड की सड़क का लोकार्पण भी था। दोनों ही कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव की जमकर तारीफ की।

मुख्यमंत्री ने तो यहां तक कहा कि वे इंदौर में जबर्दस्त काम कर रहे हैं। उन्होंने इंदौर को अनेक सौगातें दी हैं, जो पहले कभी नहीं मिलीं। नवाचारों और सुविधाओं के मामले में वे अपनी सोच और समझ से काफी आगे आकर काम कर रहे हैं।

उनके सुर में सुर मिलाते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि महापौर ने इंदौर में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। उनके पास विजन है और वे बेहतरीन काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री की तारीफ के बाद ये कयास लग गए कि क्षेत्र क्रमांक 4 से महापौर की दावेदारी को पक्का किया जा रहा है। खुद महापौर भी क्षेत्र क्रमांक 4 से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

चूंकि इंदौर की राजनीति में क्षेत्र क्रमांक 4 और क्षेत्र क्रमांक 2 के बीच तनातनी चलती है, इसलिए महापौर ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का साथ पकड़ लिया था। पिछले दिनों मुख्यमंत्री को इंदौर के विकास पर कडा़ पत्र लिखने के बाद संबंधों में आई खटास के बाद महापौर सीधे मुख्यंमत्री से जुड़ गए थे। अब कहा जा रहा है कि वे कैलाश विजयवर्गीय के साथ आ रहे हैं।

बहरहाल, मुख्यमंत्री और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा महापौर पुष्यमित्र भार्गव की जमकर तारीफ से हड़बड़ाई विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि ये स्व. लक्ष्मणसिंह गौड़ की अयोध्या है। आपका लखन दादा की अयोध्या में स्वागत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर मैं पूरे क्षेत्र में विकास कर रही हूं। आगे भी करती रहूंगी।

खास बात ये कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भाषण में ये कहकर खुद की दावेदारी स्पष्ट कर दी कि इस क्षेत्र से कैलाश विजयवर्गीय भी विधायक रहे हैं। विजयवर्गीय ने भी अपने भाषण में कहा था कि वे इस क्षेत्र को भाजपा का बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं।

पहले भाजपाई विधायक वहीं थे। खास बात यह है कि न तो मुख्यमंत्री ने, न कैलाश विजयवर्गीय ने और न महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इसे लखन दादा की अयोध्या कहा।

साल 1990 में विजयवर्गीय बने थे विधायक... यह विधानसभा 1977 में गठित हुई, तब जनता पार्टी से पं. श्रीवल्लभ शर्मा विधायक बने थे। इसके बाद 1980 में कांग्रेस के यज्ञदत्त शर्मा, 1985 में नंदलाल माटा कांग्रेस से विधायक बने। 1990 में भाजपा ने यहां से कैलाश विजयवर्गीय को लड़ाया, जिन्होंने इकबाल खान को हराकर ये विधानसभा सीट जीती।

1993 में विजयवर्गीय क्षेत्र क्रमांक 2 में चले गए और यहां से लक्ष्मणसिहं गौड़ विधायक बने। गौड़ साल 1998, 2003 में भी विधायक बने। उनके निधन के बाद मालिनी गौड़ ने 2008, 2013, 2018 और 2023 में लगातार चौथी बार चुनाव जीता और विधायक बनी।

मालिनी का स्वास्थ्य ठीक नहीं, एकलव्य को आगे बढ़ा रहीं
2028 में विधायक मालिनी गौड़ स्वास्थ्य कारणों से चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं और पुत्र एकलव्य को टिकट दिलाना चाहती हैं। महापौर से पूर्व शंकर लालवानी ने भी सिंधी बाहुल्य होने से टिकट की कोशिश की थी, लेकिन बाद में उन्हें सांसद का टिकट मिल गया। अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव की नजर इस सीट पर जम गई है।

संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा
Top News

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी
Top News

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

about 2 hours ago
इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद
Top News

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

about 3 hours ago
शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

about 3 hours ago
स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
Top News

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

about 4 hours ago
मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी
Top News

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

about 4 hours ago
अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील
Top News

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

about 4 hours ago
कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Top News

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

about 4 hours ago
सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
Top News

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

about 4 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

about 4 hours ago
कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला
Top News

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

about 4 hours ago
फ्लैट में चोरों ने बोला धावा
Top News

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

about 5 hours ago
बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
Top News

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

about 5 hours ago
बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना
Top News

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

about 5 hours ago
उपद्रव से जुड़े भड़काऊ  व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक
Top News

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

about 5 hours ago
करोड़ों का राशन घोटाला
Top News

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

about 5 hours ago
हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह
Top News

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

about 5 hours ago
बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी
Top News

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

about 5 hours ago
साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज
Top News

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

about 5 hours ago
पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़
Top News

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!