खबर
Top News

मुख्यमंत्री ने लोगों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ: बोले- नशा सिर्फ व्यक्ति नहीं; पूरा परिवार तबाह करता है, न खुद करें, न किसी और को करने दें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 अगस्त 2026, 1:36 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत" संकल्प के राष्ट्रीय अभियान का नई दिल्ली से वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी भोपाल स्थित मैनिट में नशामुक्त भारत एवं नशामुक्त मध्यप्रदेश के संकल्प के तहत लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

नशे के खिलाफ पूरे देश में अभियान चल रहा
उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। दुनिया का सबसे युवा देश-सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत-दुनिया का सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला देश भारत है। स्वामी विवेकानंद ने 100 साल पहले घोषणा की थी कि 21वीं सदी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समर्थ-शक्तिशाली-सर्वगुण संपन्न भारत बनाने के लिए नशे के खिलाफ पूरे देश में अभियान चल रहा है।

हमारी सनातन संस्कृति जीयो और जीने दो की प्रेरणा देती है
मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे युवा देश भारत के युवाओं को उसी के अनुरूप क्षमतावान होना चाहिए। भगवान श्री राम-श्री कृष्ण-गौतम बुद्ध की धरती सदैव दुनिया को आकर्षित करती रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति जीयो और जीने दो की प्रेरणा देती है। हमारी जीवन में प्रकृति से भी प्रेम करने की संस्कृति है। जैसा पिण्ड है वैसा ही ब्रह्मांड है। उन्होंने कहा कि हम जैसे हैं वैसी ही प्रकृति है।

84 लाख योनियों के बाद ये मानव शरीर दिया
परमात्मा ने हमें 84 लाख योनियों के बाद ये मानव शरीर दिया है। हम शरीर की साधना से ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। यानी हर शरीर में परमात्मा है और असीम ताकत है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इस ताकत का उपयोग सही दिशा में हो, हम सभी प्रकार के नशे से दूर रहें। हम अपनी ऊर्जा-प्रतिभा-नवाचार से भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर हों। विकसित भारत की पहली शर्त नशा मुक्त भारत है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हर गली-गांव-मोहल्ले-घर और पूरे देश में युवा नशे से मु्क्त हो।

सीएम डॉ. मोहन ने दिया सटीक उदाहरण
सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि 10-15 साल पहले तक हमें जगह-जगह पान-बीड़ी की दुकानें दिखाई देती थीं। अब उनका दायरा कम हुआ है। लेकिन, अब दूसरे तरह का नशा बढ़ गया है। हमारी सरकार ने नशे के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है। सरकार ने 19 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी कर दी। उन्होंने कहा कि नशा हमारा स्वास्थ्य-शिक्षा-संवाद-सामाजिक सम्मान सब बिगाड़ देता है।

नशे के कारण घर के घर बर्बाद हो जाते हैं
इसकी वजह से घर के घर बर्बाद हो जाते हैं। अभी हाल ही में नशे के लिए दो भाइयों ने एक-दूसरे को चाकू मारे। उनमें से एक गंभीर है, दूसरे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यह घटना हमें सबक सिखाती है। हम लोगों की जीवन बेहतर करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति अपने को पहचाने, नशे से दूर रहे और समाज में बदलाव लाए।

नक्सलवाद के बाद नशे का करना है खात्मा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश पुलिस को बधाई दूंगा जिसने पूरे महीने नशे के खिलाफ अभियान चलाया। यह एक विभाग का काम नहीं, बल्कि पूरे समाज का काम है। भारत ने साल 2029 तक नशे से मुक्त होने का संकल्प लिया है। हम निश्चित रूप से इस युद्ध में जीतेंगे।

प्रदेश की धरती से डाकुओं का खात्मा किया
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब नक्सलवाद खत्म करने की तारीख तय की थी, तब लोगों ने मजाक बनाया था। लोगों ने कहा कि नक्सलवाद कैसे खत्म होगा। हमारा मंडला-बालाघाट-डिंडोरी और जहां-जहां नक्सलवाद की जड़ें थीं, वहां-वहां नशे की खेप पहुंचती थी। हमारे कई उन्नत प्रांत नशे की वजह से बर्बादी तक पहुंच गए थे। आज हमने लाल सलाम को आखिरी सलाम कह दिया है। हमने प्रदेश की धरती से डाकुओं का खात्मा किया है। अब हमें नशे का खात्मा करना है।

लोगों ने ली शपथ
सीएम डॉ. यादव ने सभी लोगों को शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया, 'मैं संकल्प लेता हूं कि मैं किसी भी प्रकार के नशीले अथवा मादक पदार्थ का किसी भी रूप में या किसी भी उद्देश्य से सेवन नहीं करूंगा तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करूंगा। मैं नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प करता हूं। तथा, अपने परिवार, मित्रों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों, संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करूंगा। मैं स्वस्थ-जागरूक और सशक्त युवा शक्ति के निर्माण के लिए सदैव समर्पित रहूंगा।

नशा-मुक्त युवा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना पूर्ण योगदान दूंगा। मैं जीवन में सदैव स्वस्थ और सकारात्मक मूल्यों का पालन करूंगा। समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक नशा-मुक्त जीवन का संदेश पहुंचाऊंगा। तथा, जागरूक और सशक्त नशा-मुक्त भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। जय हिंद।'

संबंधित समाचार

रिश्ते हुए शर्मसार
Top News

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

19 minutes ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

44 minutes ago
सोलर पैनल लगाते समय हादसा
Top News

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

about 1 hour ago
दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात
Top News

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

about 1 hour ago
यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 18 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 18 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 18 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 19 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 19 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 19 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 19 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 19 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 19 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 20 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 20 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 20 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 20 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 20 hours ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!