शहर में सुपारीबाजी का 'खूनी खेल': अब दुश्मनी निभाकर खुद बदला नहीं लिया जाता; बल्कि दे दी जाती है सुपारी
Khulasa First
संवाददाता

चंद रुपयों के लिए जान तक लेने को तैयार किराए के कातिल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाल ही में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर हेमंत यादव ने बदला लेने के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी देकर डॉक्टर पर हमला कराया। ये पहला मामला नहीं है, जिसमें सुपारी की बात सामने आई हो। बीते सालों पर नजरें दौड़ाई जाएं तो एक के बाद एक सुपारी किलिंग और हमलों के मामले सामने आएंगे।
यानी इंदौर अब कारोबार और स्वाद नहीं, बल्कि सुपारीबाजों की वजह से पहचाना जाने लगा है। यहां सुपारीबाज चंद हजार या लाख रुपए में सुपारी लेकर किसी को भी ठिकाने लगाने को तैयार रहते हैं। यानी मिनी मुंबई जितनी तेजी से फैल रहा है उतना ही अपराध का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है।
हाल के दिनों में लगातार ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें रंजिश, जमीन, पैसे, आपसी विवाद और अवैध संबंधों का अंत सीधे सुपारी देकर कराया गया। सुपारी देने वाला पर्दे के पीछे ही रहा और किराए के हमलावर बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, लेकिन पकड़ाए तो सुपारी का खुलासा हुआ।
कहना गलत नहीं होगा शहर में स्थानीय सुपारीबाजों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। पुराने बदमाशों के साथ-साथ नए और अपराधिक सोच वाले बेरोजगार युवा भी इस दलदल में उतर रहे हैं। वे चंद रुपए के लालच में हथियार उठाकर गुनाह कर रहे हैं।
सुपारीबाजी के ये चर्चित प्रकरण
16 दिसंबर 2025 को स्कीम 54 के डॉ. शिवकुमार यादव पर दूरसंचार कॉलोनी में हमला हुआ था। बिना नंबर की बाइक पर आए साजिद उर्फ चेतन लाल, मोहसिन और कालू उर्फ आसिफ ने उनकी कार रूकवाकर रॉड से शीशा तोड़ दिया था। खुलासा हुआ 26 अपराधों से लदे हिस्ट्रीशीटर हेमंत यादव ने 50 हजार रुपए में हमले की सुपारी दी थी। पुलिस ने साथी विशाल भंडारी को भी पकड़ा है।
12 मई 2024 में आजाद नगर के मोइन खान की गोली मारकर हत्या हुई थी। आरिफ खिलजी ने शूटर शाकीर और अमन शाह को सुपारी दी थी। आरिफ की बेटी अलीशा ने मोइन के भाई मुबस्सर से भागकर शादी की थी व प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही थी। इससे आरिफ गुस्सा था। बदला लेने के लिए उसने हत्या कराई थी। पुलिस ने शूटर शाकिर और अमन शाह शॉर्ट एनकाउंटर किया था। शाकिर के पैर में गोली लगी थी।
27 दिसंबर 2024 को राजेंद्र नगर क्षेत्र के कुंदन नगर में पत्नी सोनाली ने प्रेम प्रसंग में बाधा बने डॉ. पति सुनील साहू की प्रेमी वकील संतोष शर्मा के साथ साजिश रचकर हत्या कराई थी। संतोष ने डॉ. को रास्ते से हटाने के लिए दोस्त मनोज उर्फ सुमन उर्फ संग्राम और गुलशन यादव को डेढ़ लाख की सुपारी दी। दोनों ने भी दो शूटर हुल्लन यादव व प्रकाश को हायर किया। दोनों ने डॉ. की उनके क्लिनिक में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
23 मई को सोनम के साथ हनीमून मनाने शिलांग गए राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी। 2 जून को डिकम्पोज्ड शव मिला था। खुलासा हुआ सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ हत्या की साजिश रची। विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को हत्या की सुपारी दी थी।
13 अगस्त 2025 को कनाड़िया गांव में रानी सोनगरा (28) की गोली मारकर हत्या हुई थी। पुलिस ने पति ईश्वर सोनगरा, उसकी दूसरी पत्नी तोषिका सोनगरा, शूटर मुजफ्फर खान और उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया था। ईश्वर और तोषिका ने साजिश रच हत्या की सुपारी दी थी।
5 जून 2025 को स्कीम नंबर 71 निवासी संध्या शर्मा पर रणजीत हनुमान मंदिर के पास चाकू से हमला हुआ था। पुलिस ने अमन, शुभम और साहिल को पकड़ा तो खुलासा हुआ गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप को रोल मॉडल मानने वाले अमन और शुभम ने साहिल के जरिए मनीष वाधवानी से 3 लाख में महिला पर हमले की सुपारी ली थी। संध्या ओमेक्स सिटी में मेंटनेंस का काम देखती थी। मनीष यहां मेंबर है। एक साल पहले मीटिंग के दौरान दोनों में कहासुनी हुई थी। इसी का बदला मनीष लेना चाहता था।
13 मार्च 2025 की रात सोनू जाट पर दोपहिया वाहन सवार युवकों ने चाकुओं से हमला किया था। खुलासा हुआ पड़ोसी व्यापारी प्रकाश सोलंकी ने 30 हजार की सुपारी दी थी। आए दिन के मामूली विवादों से परेशान होकर पुलिस ने भगतसिंह नगर के राजेश डावर, सर्वहारा नगर (परदेशीपुरा) के शशांक कौशल, विकास उर्फ गोलू और एक नाबालिग सहित चार को गिरफ्तार किया था।
12 मार्च 2024 को मल्हारगंज की एक युवती को सराफा थाना क्षेत्र में बदमाश कमर में संक्रमित इंजेक्शन लगाकर भाग गया था। युवती ने सराफा थाने में केस दर्ज कराते हुए इंदिरा नगर निवासी किशोर कोरी का नाम लिया था, जो एकतरफा प्रेम में परेशान कर रहा था। गिरफ्तारी पर खुलासा हुआ किशोर कोरी पर 12 केस दर्ज थे।
उसने 15 हजार रुपए में साथी संजय कोरी की मदद से युवती पर हमले की सुपारी दी थी। संजय ने संक्रमित खून साथी शैलेंद्र से सफाईकर्मी दंपती लोकेश कंडारे और उसकी पत्नी संगीता के जरिए बुलवाया था। संगीता ने खून सरकारी मनोरमाराजे टीबी अस्पताल से लाकर दिया था, जो मृतक का था। इंजेक्शन लगाने के मालवा मिल के रोशन कदम और आकाश बौरासी को पांच हजार रुपए मिले थे।
संबंधित समाचार

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!