हर्षोल्लास से मनेगा लोकमाता का जन्मोत्सव: चार मातृशक्तियों को मिलेगा अहिल्यादेवी होलकर सम्मान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर का 301वां जन्मोत्सव इस वर्ष भव्य और गरिमामय रूप से मनाया जाएगा। देवी श्री अहिल्या जन्मोत्सव समिति के 66वें वर्ष के उपलक्ष्य में 28 और 31 मई को शहर में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सम्मान समारोहों का आयोजन किया जाएगा।
इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति की मुख्य संरक्षक, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान समिति के संरक्षक जयंत भिसे और सचिव सुनील मतकर भी उपस्थित रहे।
उषा ठाकुर ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य देवी अहिल्याबाई होलकर द्वारा किए गए मानव सेवा, जनकल्याण और सनातन धर्म के संरक्षण व जीर्णोद्धार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव का पहला मुख्य कार्यक्रम 28 मई को शाम 6:30 बजे जाल सभागृह में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति की प्रार्थना में वर्णित गुणोंसुशीला, सुधीरा, समर्था और समेता को अपने जीवन में चरितार्थ करने वाली चार मातृशक्तियों भारती ठाकुर, भारती कुशवाह, क्रांति जोशी और डॉ. माधुरी यादव को “अहिल्यादेवी होलकर सम्मान 2026” से सम्मानित किया जाएगा। इन चारों महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान दिया जाएगा।
जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन 31 मई को सुबह 8 बजे से ऐतिहासिक राजवाड़ा परिसर में होगा। इस दौरान सैकड़ों भजन मंडलियां, कला दल, ढोल पथक और बैंड वादक देवी अहिल्या प्रतिमा उद्यान की तीन परिक्रमा कर संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद शहर के गणमान्य नागरिक और अहिल्या भक्त प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
इसी दिन श्री रामाधार साधक न्यास के तत्वावधान में राजबाड़ा स्थित मल्हारी मार्तंड मंदिर में 108 जोड़ों द्वारा भगवान शिव का विशेष अभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम में देश की सुख-समृद्धि और राष्ट्र रक्षा की कामना के साथ हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे। समिति ने सभी इंदौरवासियों और अहिल्या भक्तों से कार्यक्रमों में शामिल होकर लोकमाता देवी अहिल्या के प्रति अपनी श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करने की अपील की है।
संबंधित समाचार

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!