बच्चों को साथ लेकर शिक्षक बनने की जंग: अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी; 25 हजार पदों की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
वर्ग-2 माध्यमिक और वर्ग-3 प्राथमिक शिक्षक भर्ती-2025 में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे अभ्यर्थी आंदोलन स्थल पर अपने छोटे बच्चों के साथ रात गुजार रहे हैं। सीमित सुविधाओं और मच्छरों के बीच महिलाएं बच्चों को संभालते हुए धरने पर डटी हैं। वहीं, अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत 21 अगस्त की रात से भूख हड़ताल पर हैं।
5 और 8 साल की बेटियों के साथ धरने पर दीप्ति
इंदौर की शिक्षक अभ्यर्थी दीप्ति सिंह ठाकुर अपनी 5 और 8 साल की बेटियों के साथ नीलम पार्क पहुंची हैं। उनका कहना है कि पदवृद्धि की मांग को लेकर यह उनका 13वां आंदोलन है। शुक्रवार रात उन्होंने बेटियों के साथ पार्क में ही रात गुजारी।
दीप्ति के मुताबिक, धरना स्थल पर मच्छरों के साथ पानी और वॉशरूम जैसी सुविधाओं की भी परेशानी है। इसके बावजूद वर्षों की तैयारी के बाद शिक्षक बनने के अपने अधिकार की मांग को लेकर वह आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
एक साल के बेटे को साथ लाई सरोज
सरोज कुशवाहा अपने एक साल के बेटे माधव को साथ लेकर धरने में शामिल हुई हैं, जबकि बड़े बच्चे को रिश्तेदार के यहां छोड़ा है। उनका कहना है कि उन्होंने करीब चार साल शिक्षक भर्ती की तैयारी में लगाए और 99 परसेंटाइल हासिल करने के बावजूद चयन नहीं हुआ।
सरोज का कहना है कि यदि पर्याप्त पद होते तो उनका चयन हो सकता था। अब उनकी मांग है कि सरकार रिक्त पदों को भर्ती में शामिल कर पद बढ़ाए और दूसरी काउंसलिंग कराए।
नरेंद्र राजपूत भूख हड़ताल पर
अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत ने 21 अगस्त रात 12 बजे से भूख हड़ताल शुरू की है। उनका दावा है कि शनिवार शाम तक करीब 18 घंटे से उन्होंने खाना-पानी नहीं लिया। उन्होंने स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टर बुलाने की मांग भी की है।
नरेंद्र का कहना है कि अभ्यर्थी आंदोलन को उग्र नहीं करना चाहते और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचा रहे हैं।
वर्ग-3 में 25 हजार, वर्ग-2 में हर विषय में 3 हजार पद की मांग
अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग वर्ग-3 में कुल 25 हजार पद बढ़ाने की है। इसके लिए पहले से स्वीकृत पदों के साथ नए रिक्त पदों को शामिल कर दूसरी काउंसलिंग कराने की मांग की जा रही है।
वहीं वर्ग-2 में प्रत्येक विषय में करीब 3 हजार पद बढ़ाने और बढ़े हुए पदों के आधार पर दूसरी काउंसलिंग कराने की मांग है।
नवंबर 2025 से आंदोलन, अब अनिश्चितकालीन धरना
अभ्यर्थियों के मुताबिक, पदवृद्धि की मांग को लेकर नवंबर 2025 से अलग-अलग चरणों में आंदोलन चल रहे हैं। जनवरी से जुलाई के बीच भोपाल में प्रदर्शन, धरना, भूख हड़ताल, मुंडन और मुख्यमंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर भी विरोध जताया गया।
अब 21 अगस्त 2026 से नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक सरकार पदवृद्धि और दूसरी काउंसलिंग को लेकर निर्णय नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!