खबर
Top News

सोशल मीडिया का एल्गोरिदम ट्रैप: एक ही तरह के कंटेंट से बदल रही सोच; युवाओं में बढ़ रही बेचैनी और चिड़चिड़ापन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अगस्त 2026, 6:00 pm
शेयर करें:
सोशल मीडिया का एल्गोरिदम ट्रैप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंटरनेट मीडिया अब सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं रह गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के एल्गोरिदम यूजर की पसंद और गतिविधियों को समझकर बार-बार उसी तरह का कंटेंट दिखाते हैं।

शुरुआत में यह सुविधा उपयोगी लगती है, लेकिन लगातार एक ही तरह के नकारात्मक, हिंसक, अवास्तविक जीवनशैली या तनाव से जुड़े कंटेंट के संपर्क में रहने का असर किशोरों और युवाओं के व्यवहार पर दिखाई देने लगा है।

युवाओं में बढ़ रही बेचैनी और चिड़चिड़ापन
मनोचिकित्सकों के पास ऐसे युवा और किशोर पहुंच रहे हैं, जो लंबे समय तक इंटरनेट मीडिया इस्तेमाल करने के बाद बेचैनी, उदासी, चिड़चिड़ापन, अकेलापन और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी जैसी शिकायतें कर रहे हैं।

पसंद का कंटेंट ही बार-बार दिखना बना चुनौती
विशेषज्ञों के मुताबिक सोशल मीडिया एल्गोरिदम यूजर के व्यवहार को देखकर उसकी पसंद का कंटेंट लगातार सामने लाता है। यदि कोई व्यक्ति किसी खास तरह के वीडियो को बार-बार देखता है, तो प्लेटफॉर्म उसी तरह की और सामग्री दिखाने लगता है।

असंतोष और तनाव बढ़ा सकती है
इसका नतीजा यह हो सकता है कि यूजर के सामने अलग-अलग विचार और दृष्टिकोण कम आने लगें और उसकी सोच धीरे-धीरे एक ही दिशा में केंद्रित होने लगे। सोशल मीडिया पर दूसरों की जिंदगी से तुलना भी असंतोष और तनाव बढ़ा सकती है।

बच्चों में हिंसक और अश्लील कंटेंट का असर
मनोचिकित्सक डॉ. नीधि जैन बुखारिया के अनुसार, बच्चों में भी सोशल मीडिया कंटेंट से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। उनके मुताबिक कुछ बच्चे अश्लील कंटेंट लगातार देखने के बाद ओसीडी जैसे लक्षणों से परेशान हो रहे हैं, जबकि आक्रामक और हिंसक कंटेंट देखने वाले बच्चों में व्यवहार संबंधी समस्याएं और आक्रामकता बढ़ती दिखाई दे रही है।

कुछ मामलों में बच्चों का गुस्सा इतना बढ़ जाता है कि वे माता-पिता के साथ भी मारपीट करने लगते हैं। वहीं, चिंता और डर से जुड़े कंटेंट को लगातार देखने से बच्चों में भय की भावना बढ़ सकती है। कुछ बच्चों में एडीएचडी जैसे लक्षण भी दिखाई देने की बात विशेषज्ञ ने कही है।

ऐसे मामलों में काउंसलिंग और व्यवहार में बदलाव पर काम किया जाता है। सुधार में कई बार एक से दो महीने या उससे अधिक समय लग सकता है।

पहले से तनाव में रहने वालों पर ज्यादा असर
मनोविज्ञानी मनोज शुक्ला के अनुसार, इंटरनेट मीडिया पर डर, हिंसा, असफलता, ब्रेकअप, आत्महत्या, शरीर को लेकर चिंता, नशे और दूसरी परेशानियों से जुड़ा कंटेंट बड़ी मात्रा में उपलब्ध है।

जो लोग पहले से तनाव, अकेलेपन या किसी अन्य परेशानी से गुजर रहे होते हैं, उन पर लगातार नकारात्मक कंटेंट देखने का असर ज्यादा हो सकता है। इससे बेचैनी, डर और नकारात्मक सोच बढ़ने के साथ नींद भी प्रभावित हो सकती है।

रात की स्क्रॉलिंग से बिगड़ रही नींद
कई किशोर और युवा रात में सोने के समय भी मोबाइल चलाते रहते हैं। वीडियो और रील्स देखते-देखते समय का पता नहीं चलता और सोने का समय लगातार आगे खिसकता जाता है।

नींद पूरी नहीं होने पर अगले दिन थकान, चिड़चिड़ापन और पढ़ाई या काम में ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक समस्या सिर्फ स्क्रीन टाइम की नहीं, बल्कि यह भी देखना जरूरी है कि व्यक्ति स्क्रीन पर क्या देख रहा है और उसका उस पर क्या असर पड़ रहा है।

कंटेंट से दूरी नहीं, इस्तेमाल का संतुलन जरूरी
विशेषज्ञों का मानना है कि इंटरनेट मीडिया को पूरी तरह छोड़ना व्यावहारिक समाधान नहीं है। जरूरत इस बात की है कि किशोरों और युवाओं में स्क्रीन टाइम, कंटेंट की गुणवत्ता और डिजिटल आदतों को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाए।

लगातार नकारात्मक कंटेंट देखने की आदत, नींद में लगातार कमी या व्यवहार में बड़ा बदलाव नजर आए तो परिवार को इसे नजरअंदाज करने के बजाय विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत
Top News

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

about 3 hours ago
मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव
Top News

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

about 3 hours ago
हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया
Top News

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

about 3 hours ago
पति के बाद पत्नी भी अनशन पर
Top News

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

about 4 hours ago
हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला
Top News

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

about 4 hours ago
आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत
Top News

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

about 4 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

about 5 hours ago
बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी
Top News

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

about 5 hours ago
एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक
Top News

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

about 5 hours ago
डोल ग्यारस में खूनी वारदात
Top News

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

about 5 hours ago
घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन
Top News

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

about 5 hours ago
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

about 5 hours ago
एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति
Top News

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

about 6 hours ago
विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां
Top News

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

about 6 hours ago
खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

about 6 hours ago
धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार
Top News

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

about 6 hours ago
लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग
Top News

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

about 6 hours ago
झिलमिल झांकियां निकली
Top News

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

about 6 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!