अप्रैल से नए रंगरूप में नजर आएगा एयरपोर्ट: नए गेट से आसान होगी एग्जिट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जैसे-जैसे विमान यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे एयरपोर्ट पर सुविधाओं का विस्तार भी हो रहा है। अप्रैल से नए रंगरूप में नजर आएगा। कई बदलाव और सुविधाएं नजर आएंगी।
पुराने टर्मिनल का दोबारा संचालन शुरू हो जाएगा जबकि 24 घंटे विमान परिचालन और बिजासन की ओर नया एग्जिट गेट शुरू हो जाएगा।
इन बदलावों से जहां यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं वर्षों से चली आ रही पार्किंग और ट्रैफिक जाम की समस्या से भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कई शहरों के लिए नई उड़ान मिलने की भी पूरी संभावना है।
पीआरओ रामस्वरूप यादव ने बताया विस्तार और सुधार से जुड़े अहम काम अंतिम चरण में हैं। पुराने टर्मिनल के शुरू होने से मौजूदा पर यात्रियों का दबाव कम होगा, जबकि अलग एग्जिट गेट से टर्मिनल के सामने लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
रनवे मरम्मत का कार्य मार्च अंत तक पूरा होने के बाद संभवत: 1 अप्रैल से एयरपोर्ट फिर से 24 घंटे संचालित होगा। अभी रात के समय करीब आठ घंटे बंद रहने से उड़ानों की संख्या सीमित है। 24 घंटे संचालन शुरू होते ही नई उड़ानों के लिए रास्ता खुलेगा और यात्रियों को समय के ज्यादा विकल्प मिलेंगे।
88 वर्ष का रिकॉर्ड टूटा: इंदौर एयरपोर्ट से जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच 43 लाख 96 हजार 611 यात्रियों ने यात्रा की। यह एयरपोर्ट के 88 वर्षों के इतिहास में पहली बार है, जब यात्री संख्या 40 लाख के पार पहुंची।
इसी अवधि में 32,558 उड़ानों का संचालन हुआ, जो इंदौर की मजबूत एविएशन ग्रोथ को दर्शाता है।
नया एग्जिट गेट तैयार
पार्किंग और ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए बिजासन टेकरी की ओर नया एग्जिट गेट बनाया गया है। प्रवेश और निकास के लिए एक ही मार्ग होने से पीक ऑवर्स में टर्मिनल के सामने वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इसके शुरू होने पर एयरपोर्ट पर आने वाले वाहन यात्रियों को लेकर सीधे बिजासन मंदिर सडक़ पर निकल सकेंगे।
अभी यहां से केवल अधिकारियों के वाहन आ-जा रहे हैं। पार्किंग ठेकेदार द्वारा बैरियर लगाने और मुख्यालय से औपचारिक अनुमति के बाद आम वाहनों को भी इसी गेट से निकाला जाएगा।
दो टर्मिनल से होगा संचालन
नए साल में पुराने टर्मिनल को फिर चालू किया जाएगा, जहां से एटीआर विमानों का संचालन होगा। इससे मुख्य टर्मिनल पर भीड़ कम होगी और चेक- इन व सुरक्षा जांच में लगने वाला समय घटेगा। प्रबंधन का कहना है दो टर्मिनल से यात्रा ज्यादा सुगम होगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!