कृषि विक्रेता संघ भी आया अनिका की मदद को आगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तीन साल की बेबी अनिका के जीवन की रक्षा के लिए कृषि आदान विक्रेता संघ ने भी मदद प्रदान की है। संघ ने अपने वार्षिक सम्मेलन में सभी की ओर से 2 लाख 1111 रुपए की राशि प्रदान की। अन्य स्थानों से भी अनिका को मदद मिल रही है। खासकर, बच्चों में अनिका के प्रति बहुत दर्द है और वे जेबखर्च से उसकी मदद कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अनिका स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप 2 नामक अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही है। लाखों बच्चों में से किसी एक को होने वाली ये बीमारी से देशभर में 17 बच्चे ग्रस्त हैं और जीवन की रक्षा के लिए दिनरात संघर्ष कर रहे हैं। अनिका का इलाज एक अमेरिकी इंजेक्शन है, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है।
उसकी मदद के लिए समाज का हर वर्ग और उम्र का व्यक्ति आगे आ रहा है। जो भी अनिका को देखता है, वो ममता से भर उठता है और ईश्वर से दुआ करता है कि वो इस मासूम को दीर्घायु प्रदान करे। कृषि आदान विक्रेता संघ ने अपने वार्षिक सम्मेलन में अनिका को 2 लाख 1111 रुपए का चेक प्रदान किया।
अध्यक्ष श्रीकृष्ण दुबे ने उसके पिता प्रवीण व माता सरिता शर्मा को सौंपा। संस्था सूर्यमंच सामाजिक सेवा फाउंडेशन रजिस्टर्ड अध्यक्ष सन्नी पठारे मित्रमंडल ने तख्ती- स्कैनर लेकर ऑनलाइन कैंपेनिंग चलाया। इस दौरान 36,160 रुपए एकत्र हुए जो माता सरिता शर्मा को प्रदान किए गए।
पठारे मित्रमंडल द्वारा एक अन्य जगह चलाए गए कैंपेन में 5662 रुपए एकत्र कर सौंपे गए। होली क्रॉस स्कूल के बच्चों ने भी अनिका की मदद के लिए 35 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। इसके अलावा, वंडर किड्स, चमेली देवी समेत 8 से ज्यादा स्कूलों ने भी मदद एकत्र की और नेहरू स्टेडियम में जमा की। उज्जैन के एक स्कूल की ओर से भी ऑनलाइन सहायता प्रदान की गई।
देपालपुर के साथी जिम ट्रेनर नीरज परछइयां ने अनिका के लिए आनलाइन पेमेंट कराया गया। 2 माह की कमाई का 30 प्रतिशत बेटी अनिका के लिए डोनेट देने की घोषणा की।
संबंधित समाचार

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!