प्रशासन ने शिशुकुंज स्कूल के किचन की सील सशर्त हटाई: दूषित आइसक्रीम खाने के बाद 150 से अधिक बच्चों के बीमार होने पर निगम प्रशासन ने की थी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दूषित आइसक्रीम से 150 से ज्यादा बच्चों को बीमार करने वाले शिशुकुंज स्कूल का सील किया गया किचन कल खाद्य सुरक्षा विभाग ने खोल दिया। इसके लिए सशर्त अनुमति दी गई है। प्रबंधन द्वारा प्रशासन को सौंपे प्रतिवेदन की जांच कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा गठित समिति ने की थी, जिसमें सभी चीजें दुरुस्त मिली, जिसके बाद इस शर्त पर कि भविष्य में गड़़बड़ी न हो, किचन शुरू करने की अनुमति दे दी।
22 जून को झलारिया स्थित शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने के बाद पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किचन सील कर दिया था, क्योंकि यहां जो पानी मिला उसमें जहरीले बैक्टीरिया पाए गए, जो भागीरथपुरा में हुए दूषित पानी में भी थे और जिनसे कई लोगों की मौत हो गई थी। किचन में प्रयुक्त की जा रही सामग्री में से कई एक्सपायर्ड हो चुकी थी।
कई पर फफूंद लगी थी। कार्रवाई के बाद स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन द्वारा दिए गए सुधार सूचना-पत्र के जवाब में जो प्रतिवेदन प्रस्तुत किया उसमें दावा किया कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है। इसकी जांच के लिए कलेक्टर ने दल गठित किया जिसने स्कूल जाकर दावों की जांच की और उन्हें सही पाया। स्कूल प्रबंधन ने पानी की परीक्षण रिपोर्ट भी प्रस्तुत की, जो बैक्टीरियारहित पाया गया।
इस पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दोबारा जाकर जांच की और शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल का किचन की सील हटा ली। साथ ही, शर्त रखी कि भविष्य में ऐसी कोई गड़बड़ी न हो। नियमों का पूर्णत: पालन करते हुए ही भोजन निर्माण, भंडारण एवं वितरण का कार्य किया जाएगा।
स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल की गुणवत्ता, फूड हैंडलर्स की मेडिकल फिटनेस, नियमित पेस्ट कंट्रोल, खाद्य पदार्थों का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित भंडारण तथा अन्य सभी खाद्य सुरक्षा मानकों का निरंतर पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!