खबर
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे: पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अक्टूबर 2026, 3:53 pm
शेयर करें:
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
संयोगितागंज थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को स्कॉर्पियो से टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार आरोपी अनुज मीणा ने पुलिस को फिर चकमा देने के प्रयास किया, लेकिन भागने के दौरान उसके हाथ पैर टूट गए। जानकारी के मुताबिक आरक्षक सत्येंद्र सिंह यादव ने पुलिस को शिकायत में बताया कि एमवाय अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बाद उसे मोटरसाइकिल से थाने लेकर लौट रहे थे।

इसी दौरान एबी रोड पर एसबीआई बैंक के पास मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गई। वह और उनके साथी वाहन चालू करने का प्रयास कर रहे थे, तभी आरोपी ने पीछे बैठे प्रधान आरक्षक राजकुमार को धक्का दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, संयोगितागंज थाने के आरोपी अनुज मीणा के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 281, 125(ए), 121(1), 132, 3(5) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत प्रकरण दर्ज है। इसी मामले में मेडिकल परीक्षण के लिए उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया था। मेडिकल के बाद पुलिसकर्मी उसे वापस थाने ला रहे थे।

मोटरसाइकिल बंद होते ही आरक्षक को धक्का देकर हुआ रफू चक्कर
पुलिसकर्मी के मुताबिक मोटरसाइकिल वह चला रहा था, जबकि आरोपी अनुज मीणा बीच में बैठा था और पीछे प्रधान आरक्षक राजकुमार बैठे थे। जैसे ही वे एबी रोड पर एसबीआई बैंक के पहले पहुंचे, तकनीकी खराबी के कारण मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गई। पुलिसकर्मी वाहन स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे।

इसी दौरान अनुज ने पीछे बैठे प्रधान आरक्षक राजकुमार को धक्का दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस की अभिरक्षा से भाग निकला। खास बात यह है कि आरोपी हथकड़ी लगाए हुए था, इसके बावजूद वह पुलिसकर्मियों को चकमा देने में सफल रहा। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू कर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।

पहले चेकिंग में जवानों को मारी थी टक्कर
गौरतलब है कि परसों देर रात सेठी चौराहे पर पुलिस चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो एमपी 09-एआर-1239 को रोका गया था। पुलिस के मुताबिक चालक अनुज मीणा को ब्रीथ एनॉलाइजर से जांच कराने के लिए कहा गया था। आरोप है कि शराब के नशे में होने के कारण उसने गाड़ी रोकने के बजाय जवानों पर वाहन चढ़ा दिया और बैरिकेड्स तोड़कर भाग निकला। करीब तीन किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने तिलक नगर क्षेत्र में अनुज मीणा और उसके साथी शिवम बैरागढ़ निवासी देवास को पकड़ लिया था।

मामले में प्रधान आरक्षक लालसाहब जाटव की शिकायत पर दोनों के खिलाफ जानलेवा हमला, शराब पीकर वाहन चलाने और शासकीय कार्य में बाधा सहित धाराओं में केस दर्ज किया गया था। हादसे में राजेश मिश्रा को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई, जबकि लाल साहब का इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने अर्जुन मीणा और उसके एक साथी पालदा निवासी मुकाम पवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

संबंधित समाचार

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

1 minute ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

2 minutes ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

6 minutes ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

7 minutes ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

8 minutes ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

17 minutes ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

22 minutes ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

24 minutes ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

28 minutes ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

39 minutes ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

39 minutes ago
बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा
Top News

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

42 minutes ago
कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ
Top News

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

44 minutes ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

44 minutes ago
अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील
Top News

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

about 1 hour ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

about 1 hour ago
दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर
Top News

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

about 1 hour ago
बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई
Top News

बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई:एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग

about 1 hour ago
एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन
Top News

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

about 1 hour ago
इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप
Top News

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!