खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का: अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान
KHULASA FIRST
संवाददाता

गंभीर शिकायतों के बाद भी महकमा नहीं कर रहा कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध लकड़ी के काले कारोबार और तस्करी पर नकेल कसने की कसम खाने वाले ही जब खुद हफ्ता वसूली का बोर्ड टांग लें, तो महकमे का भगवान ही मालिक है। सांवेर के गुरान स्थित एक फैक्टरी में 11 सितंबर को हुआ तमाशा इसी भ्रष्ट तंत्र का नंगा सच है।
देपालपुर सब-रेंज में तैनात वनरक्षक अमित तोमर अधिकार क्षेत्र की हदें लांघकर अपने ससुर व सांवेर के डिप्टी रेंजर और वनपाल भीमसिंह कुशवाह की पिछलग्गू फौज बनकर फैक्टरी जा धमके।
फैक्टरी के स्टॉक में अनियमितता का अंबार और गड़बड़ी का कचरा साफ दिख रहा था, लेकिन सरकारी डंडा चलने के बजाय जेबें गरम करने का खेल शुरू हो गया। वर्दी की धौंस दिखाकर सौदेबाजी की गई और जांच दल बिना कोई कार्रवाई किए लौट गया।
इस पारिवारिक कंपनी में ससुर-दामाद का यह अनूठा गठबंधन वन विभाग के कायदे-कानून की सरेआम धज्जियां उड़ा रहा है। भीमसिंह कुशवाह अपने सरकारी मैदानी अमले को दूर रखते हैं, ताकि दामाद अमित तोमर के साथ मिलकर इस अवैध धंधे की मलाई सीधे घर पहुंचाई जा सके।
भीमसिंह की काबिलियत का आलम यह है कि शारीरिक मापदंड और फिटनेस टेस्ट में फेल होने के कारण उनकी पदोन्नति का लिफाफा बरसों से धूल खा रहा है, जो भर्ती करने वाले झोलाछाप परीक्षकों की मेहरबानी की कहानी बयां करता है।
राज्य स्तरीय उड़नदस्ते के छापों के बाद थमाए गए नोटिस और लंबित जांचों का पहाड़ खड़ा होने के बावजूद विभाग के आकाओं का हाथ इस दागी जोड़ी के सिर पर पूरी ताकत से टिका है।
इसी सरकारी छत्रछाया के बल पर अमित तोमर भी पारिवारिक रिश्ते का सिक्का जमाकर दूसरे के इलाकों में अपनी समानांतर दुकान चला रहे हैं।
संबंधित समाचार

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!