प्रवासी मजदूरों पर आतंकी हमला: नाम पूछकर 2 युवकों को मारी गोली; मरने वाले दोनों हिंदू, पहलगाम में भी हुआ था ऐसा ही हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया। हमलावरों ने कथित तौर पर मजदूरों के नाम पूछे और इसके बाद छत्तीसगढ़ के रहने वाले दो युवकों को अलग कर उन पर गोलियां चला दीं।
हमले में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान दीपक रात्रे (24) और भूपेंद्र (28) के रूप में बताई गई है। दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और रोजगार के लिए कश्मीर में ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे थे।
10 से 12 राउंड फायरिंग की आवाज
अधिकारियों के मुताबिक, हमला कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम इलाके में हुआ। स्थानीय लोगों ने करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग की आवाज सुनने की बात कही है। वारदात के समय ईंट-भट्ठे पर कई प्रवासी मजदूर मौजूद थे।
इलाके की घेराबंदी, आतंकियों की तलाश
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। आसपास के रास्तों पर वाहनों की जांच की जा रही है और हमलावरों के संभावित ठिकानों की तलाश की जा रही है।
स्थानीय और पाकिस्तानी आतंकी की भूमिका का संदेह
सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों को वारदात में एक स्थानीय और एक पाकिस्तानी आतंकी की संलिप्तता का संदेह है। शुरुआती जांच में मोहम्मद लतीफ नाम के संदिग्ध की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है, जिसके बारे में दावा है कि वह पिछले साल लश्कर-ए-तैयबा/TRF से जुड़ा था। हालांकि, इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
10 दिन पहले पुलिसकर्मियों पर हुई थी फायरिंग
इससे पहले 21 जुलाई को अनंतनाग इलाके में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों पर आतंकी हमला हुआ था। फायरिंग में हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी घायल हुए थे और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। कुलगाम की ताजा घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की तलाश के साथ यह पता लगाने में भी जुटी हैं कि प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाने के पीछे किस आतंकी मॉड्यूल का हाथ है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!