सुयश विहार में पेट्रोल चोर का आतंक: फुटेज में दिखा संदिग्ध
KHULASA FIRST
संवाददाता

5 दिन से घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों से पेट्रोल गायब, पुलिस को सौंपा वीडियो
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरानगर थाना क्षेत्र की सुयश विहार कॉलोनी में इन दिनों पेट्रोल चोरी की घटनाओं से रहवासी परेशान हैं। एक अधेड़ व्यक्ति लगातार घरों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बना रहा है। करीब पांच दिन से अलग-अलग वाहनों से पेट्रोल चोरी होने की घटनाएं सामने आने के बाद रहवासियों में नाराजगी है। लोगों ने मामले की शिकायत हीरानगर पुलिस को की है।
रहवासियों के मुताबिक रात के समय घरों के बाहर या कॉलोनी में खड़ी बाइक से पेट्रोल चोरी किया जा रहा है। सुबह वाहन लेकर निकलने पर पेट्रोल कम मिलने के बाद लोगों को चोरी का पता चलता है।
लगातार एक जैसी घटनाएं सामने आने के बाद रहवासियों ने आसपास लगे कैमरों और मोबाइल से घटना से संबंधित फुटेज जुटाने की कोशिश की। रहवासियों ने पेट्रोल चोरी करते नजर आ रहे अधेड़ का वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया है।
लोगों का कहना है कि वीडियो में संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। इसके बावजूद अब तक पुलिस पेट्रोल चोर तक नहीं पहुंच सकी है। इससे कॉलोनीवासियों में असंतोष है। लगातार पांच दिन से हो रही घटनाओं के कारण रहवासी अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
लोगों का कहना है कि पेट्रोल चोरी करने वाला व्यक्ति लगातार इलाके में घूम रहा है, ऐसे में पुलिस को मामले में जल्द कार्रवाई करना चाहिए। रहवासियों ने पुलिस से कॉलोनी में गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।
संबंधित समाचार

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

अस्पताल की पहली मंजिल पर दुष्कर्म का आरोप:... सच क्या है? पुलिस जांच से खुलेगी सच्चाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!