खबर
Top News

मंदिर चंदा विवाद: पूर्व सीएम का बड़ा ऐलान; इस शहर से अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा, अदालत में याचिका दायर करने की भी तैयारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 जुलाई 2026, 5:53 pm
शेयर करें:
मंदिर चंदा विवाद

खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा राजनीतिक और सार्वजनिक अभियान शुरू करने का ऐलान किया है।

2 अक्टूबर को महाकाल मंदिर से शुरू करेंगे पदयात्रा
उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से अयोध्या राम जन्मभूमि तक पदयात्रा करेंगे। उनका दावा है कि यह यात्रा पूरी तरह गैर-राजनीतिक होगी और इसका उद्देश्य केवल राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे का हिसाब मांगना है।

चंदा जमा करने की रसीद और चेक की प्रति भी लेकर चलेंगे
भोपाल स्थित अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान वे किसी राजनीतिक दल का प्रचार नहीं करेंगे और न ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करेंगे।

उन्होंने बताया कि वे अपने साथ चंदा जमा करने की रसीद और चेक की प्रति भी लेकर चलेंगे तथा जिन लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया था, उन्हें भी इस पदयात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देंगे।

अयोध्या जाकर मांगेंगे चंदे का हिसाब
दिग्विजय सिंह ने कहा कि देशभर के श्रद्धालुओं ने भगवान राम के नाम पर श्रद्धा और विश्वास के साथ दान दिया था। यदि उस धन के उपयोग में किसी तरह की वित्तीय अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वे अयोध्या पहुंचकर संबंधित पक्षों से चंदे का पूरा हिसाब मांगेंगे और आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएंगे।

अदालत में याचिका दायर करने की तैयारी
पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए 1.11 लाख रुपये का दान दिया था और आज भी उनके पास उसकी रसीद तथा चेक की प्रति सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि 5 या 6 जुलाई को अपने वरिष्ठ अधिवक्ता से चर्चा करने के बाद अयोध्या जाकर अदालत में याचिका दायर करेंगे। उनकी मांग होगी कि यदि जांच में वित्तीय अनियमितता सामने आती है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

महिला कांग्रेस ने किया उपवास और यज्ञ
इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के पास सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास का आयोजन किया। कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

'गलत साबित हुआ तो चंदा वापस लेकर धार्मिक न्यास को दूंगा'
दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि अदालत में वित्तीय अनियमितता साबित होती है तो वे अपना दान वापस लेकर उसे किसी मान्यता प्राप्त धार्मिक पीठ या शंकराचार्य के न्यास को समर्पित करेंगे।

'मैं सनातन परंपरा का अनुयायी हूं'
अपने ऊपर लगने वाले धर्म विरोधी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे स्वयं सनातन परंपरा का पालन करने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि वे नियमित धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं, एकादशी का व्रत रखते हैं और नर्मदा परिक्रमा भी कर चुके हैं।

आरएसएस और वीएचपी की पारदर्शिता पर भी उठाए सवाल
दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) से भी धार्मिक चंदे और गुरुदक्षिणा के उपयोग का सार्वजनिक हिसाब देने की मांग की। उन्होंने धार्मिक संस्थाओं के संचालन में अधिक पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर देते हुए महाकाल मंदिर से जुड़े अपने पुराने आरोपों का भी उल्लेख किया।

घर के बाहर लगाएंगे तख्ती
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपने घर के बाहर एक तख्ती लगाएंगे, जिस पर लिखा होगा- 'मेरे घर में चंदा चोरों का प्रवेश निषिद्ध है।' उन्होंने लोगों से भी धार्मिक चंदे के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग करने की अपील की।

संबंधित समाचार

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

1 minute ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

24 minutes ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

35 minutes ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

about 1 hour ago
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

about 1 hour ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 19 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 19 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 19 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 19 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 19 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 19 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 19 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 19 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 19 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 19 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 19 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 19 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 20 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 20 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!