खबर
Top News

तहसीलदार को डंपर से कुचलने की धमकी: अवैध खनन रोकने पहुंची थी टीम; माफिया ने ड्राइवर से कहा- डंपर चढ़ा दो, जो होगा देखा जाएगा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जनवरी 2026, 12:58 pm
शेयर करें:
तहसीलदार को डंपर से कुचलने की धमकी

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
अवैध खनन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सरकारी कार्रवाई के दौरान एक खनन कारोबारी ने तहसीलदार को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे दी। मामला बरगी थाना क्षेत्र के मानेगांव का है, जहां अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन की जांच के दौरान हालात बेकाबू हो गए।

रॉयल्टी जांच के दौरान बढ़ा विवाद
कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार रवींद्र पटेल खनिज और राजस्व विभाग की टीम के साथ मानेगांव पहुंचे थे। इस दौरान तीन डंपरों को रोककर जब उनसे खनिज रॉयल्टी से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो चालक ने कागजात दिखाने से इनकार कर दिया और वाहन मालिक रोहित जैन को मौके पर बुला लिया।

कुछ ही देर में रोहित जैन अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और अधिकारियों से तीखी बहस शुरू हो गई। तहसीलदार लगातार दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कहते रहे, लेकिन कारोबारी टालमटोल करता रहा।

धमकी से मचा हड़कंप
जांच के दौरान जब स्थिति बिगड़ने लगी, तो खनन कारोबारी रोहित जैन ने अपने ड्राइवर से कहा- डंपर चढ़ा दो, जो होगा देखा जाएगा। यह धमकी सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और तीनों डंपरों को जब्त कर लिया।

सच्चाई आई सामने
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आरोपी कारोबारी पुलिस और राजस्व अधिकारियों से अभद्रता कर रहा है और वाहन आगे बढ़ाने के लिए उकसा रहा है। वीडियो में उसके साथी भी ड्राइवर को डंपर आगे बढ़ाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं।

बरगी थाने में FIR
तहसीलदार रवींद्र पटेल की शिकायत पर बरगी थाने में रोहित जैन और उसके अन्य साथियों के खिलाफ धारा 126(2), 296(2), 351(2), 132 और 221 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी रोहित जैन को गिरफ्तार कर लिया।

क्षमता से अधिक ओवरलोड परिवहन का खुलासा
प्रशासनिक जांच में सामने आया कि जब्त किए गए हाईवा वाहन क्षमता से अधिक ओवरलोड थे और बिना वैध अनुमति के एम-सैंड और गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, रोहित जैन क्षेत्र में मुरम और मिट्टी के खनन का कार्य करता है और कई छोटे-बड़े ठेकेदारों से जुड़ा हुआ है।

अवैध खनन पर जारी रहेगी कार्रवाई
तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

4 minutes ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

11 minutes ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

18 minutes ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

26 minutes ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

34 minutes ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

40 minutes ago
करोड़ों का कोई दावेदार नहीं
Top News

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

about 1 hour ago
बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत
Top News

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

about 1 hour ago
कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम
Top News

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

about 1 hour ago
35 साल से न्याय का इंतजार
Top News

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

about 1 hour ago
कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी
Top News

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

about 1 hour ago
‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद
Top News

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

about 1 hour ago
कम बारिश से जलसंकट की चिंता
Top News

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

about 1 hour ago
बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता
Top News

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

about 1 hour ago
सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
Top News

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

about 2 hours ago
पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल
Top News

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

about 2 hours ago
पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला
Top News

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

about 2 hours ago
छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां
Top News

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

about 2 hours ago
बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

about 2 hours ago
आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!